फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   A young man was murdered by hitting his head and face with bricks and stones

Lakhimpur Kheri News: ईंट-पत्थरों से सिर व चेहरा कूंचकर युवक की हत्या

Sun, 30 Aug 2026 12:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 30 Aug 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
A young man was murdered by hitting his head and face with bricks and stones
अवधेश कुमार। फाइल फोटो
पसगवां (खीरी)। मोहम्मदी इलाके के गांव पचतौर के अवधेश कुमार (35) की ईंट-पत्थरों से सिर और चेहरा कूंचकर हत्या कर दी गई। शव शनिवार सुबह पसगवां थाना क्षेत्र के पांडेवारी में छपौरा मार्ग पर पड़ा मिला। बहनोई कलक्टर सिंह ने अवधेश की पत्नी जूली और मायके के छह अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। घटना के पीछे ससुर गंगाराम के भाई की हत्या की रंजिश को कारण बताया गया है।
विज्ञापन

अवधेश शुक्रवार को करीब तीन किमी दूर छपौरा में ससुराल गया था। वहां रह रही पत्नी जूली ने उससे राखियां मंगाई थीं। इसके बाद शनिवार को पांडेवारी में उसका शव मिला। बाइक पड़ोस के खेत में पड़ी थी। अवधेश के चेहरे पर ईंट व पत्थरों से प्रहार के कई निशान मिले। रिपोर्ट में उचौलिया के गांव कसरावल निवासी कलक्टर ने आरोप लगाया कि अवधेश की हत्या उसकी पत्नी जूली, ससुर गंगाराम, सास मीना देवी, गंगाराम की दो पुत्रियों अर्चना व वर्षा और गंगाराम के भाई मेवाराम के पुत्र अजय कुमार व नाती अमित कुमार ने की है। हत्या करने के बाद शव को छपौरा से तीन सौ मीटर दूर कच्ची सड़क पर डाल दिया। शनिवार सुबह शव मिलने के बाद पसगवां थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने मौके से साक्ष्य जुटाए। मोहम्मदी के सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने छपौरा में अवधेश की ससुराल में दबिश दी, मगर वहां आरोपियों में से कोई नहीं मिला।
विज्ञापन

-------------------

पुलिस ने बताई हत्या की यह वजह
सीओ मोहम्मदी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि जुलाई, 2024 में अवधेश कुमार ने अपने ससुर गंगाराम के भाई मेवाराम को ईंट मारकर घायल कर दिया था। इसमें अवधेश के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था। मेवाराम की मौत के बाद केस हत्या की धारा में तरमीम कर दिया गया था। इस मामले में अवधेश पांच माह पूर्व जेल से छूटकर आया था। रिपोर्ट के मुताबिक दो महीने पहले भी अवधेश पर जानलेवा हमला किया गया था।

अवधेश कुमार। फाइल फोटो

अवधेश कुमार। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed