फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Jewelry worth lakhs stolen; FIR registered against unknown persons.

Nainital News: लाखों के जेवरात चोरी, अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Sun, 30 Aug 2026 12:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 30 Aug 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Jewelry worth lakhs stolen; FIR registered against unknown persons.
भवाली (नैनीताल)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत गैराड़ी लटवाल में एक बुजुर्ग महिला के घर से जेवरात चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

गैराड़ी लटवाल निवासी उमा लटवाल पत्नी स्व. नारायण सिंह लटवाल ने दी तहरीर में बताया कि वह पांच अगस्त को परिजनों से मिलने हल्द्वानी गई थीं। घर पर बहू तनुजा और ससुर पान सिंह लटवाल थे। उन्होंने कहा कि 24 अगस्त को वह हल्द्वानी से घर आई और 27 अगस्त को उन्होंने घर की दूसरी मंजिल के कमरे में रखे बक्से को देखा तो उसका ताला और कुंडा नहीं था।
विज्ञापन

बक्से से दो जोड़ी पायल, एक जोड़ी कान के झुमके, नथ, गोलोबंद, मांग टीका और दो अंगूठियां गायब थीं। एसएसआई आसिफ खान ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed