{"_id":"6a932a71c8e4a6dd97065114","slug":"young-man-caught-selling-a-glass-stone-and-a-piece-of-wood-disguised-as-a-mobile-phone-rohtak-news-c-195-1-jjr1003-139279-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: मोबाइल फोन के नाम पर कांच का पत्थर, लकड़ी का टुकड़ा बेचने वाला युवक पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: मोबाइल फोन के नाम पर कांच का पत्थर, लकड़ी का टुकड़ा बेचने वाला युवक पकड़ा
विज्ञापन
29jjrp16- झज्जर। मोबाइल फोन के नाम पर बेचे जा रहे कांच के का पत्थर व लकड़ी का टुकड़ा। संवाद
झज्जर। धर्म मार्केट में शनिवार को श्रमिक प्रकाश को मोबाइल फोन के नाम पर कांच का पत्थर देकर भाग रहे युवक को लोगों ने दबोच लिया। इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। शहर थाना प्रभारी हरेश ने बताया कि शिकायतकर्ता को बुलाया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
प्रवासी श्रमिक प्रकाश ने बताया कि बादली रोड पर आसीम खान नामक युवक ने उसे असली फोन दिखाकर काले रंग के चैन लगे बटुए में कांच का पत्थर व लकड़ी का टुकड़ा दे दिया। उसने बटुए की चैन खोलने की कोशिश की तो पहली बार में चैन नहीं खुली। इसके बाद बड़ी चैन खोलकर चैक किया तो उसमें एक कांच का टुकड़ा मिला। वहीं, दूसरे बटुए को चेक किया तो उसमें लकड़ी का टुकड़ा मिला।
इसके बाद उसने हंगामा कर दिया। आसीम खान आवाज सुनकर भागने लगा लेकिन लोगों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। उसके पास पास चार से पांच बटुए मिले। इसके बाद डायल 112 पर सूचना दी गई। पुलिस युवक को ठगी के सामान सहित अपने साथ थाना ले गई।
विज्ञापन
चैन जाम करके बेचता था सामान
आरोपी युवक फोन लेने वाले युवक को असली फोन दिखाता था। इसके बाद पैकिंग के दौरान काले रंग के बटुआ में लकड़ी या कांच का टुकड़ा पैक कर देता था। इसके बाद बटुए की चैन पर गोंद लगाकर उसको जाम कर देता था जिससे वह आसानी से न खुल सकें। इसके बाद वह रुपये लेकर वहां से फरार हो जाता था।
पहले भी इस बाजार में कर चुका है ठगी
लोगों ने बताया कि शनिवार को वह दूसरी बार आया था। जब अन्य लोगों ने दोबारा उसे धर्म मार्केट में देखा तो उस पर शक हुआ। लोगों ने उसकी गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू कर दी थी।
कम कीमत सुनकर फोन लेने का हुआ मन
श्रमिक प्रकाश ने बताया कि माेबाइल फोन की कम कीमत सुनकर फोन लेने का मन हुआ। उसने फोन की कीमत तीन हजार रुपये बताई थी। इसके बाद असली फोन दिखाकर बटुए में बंद कांच का टुकड़ दे दिया था।