फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Stones pelted and assault at RSS office-bearer's house

Saharanpur News: आरएसएस पदाधिकारी के घर पर किया पथराव, मारपीट

Sun, 30 Aug 2026 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 30 Aug 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Stones pelted and assault at RSS office-bearer's house
सहारनपुर। थाना जनकपुरी क्षेत्र के मोहल्ला जनकनगर तकिया में शुक्रवार देर रात बाइक की टक्कर होने से दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। जो बाद में संघर्ष में बदल गया।
विज्ञापन

आरोप है कि बीच बचाव कराने आए आरएसएस(राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ) पदाधिकारी डॉ. राजेश कन्नौजिया के घर पर एक पक्ष के कुछ लोगों ने पथराव व हमला कर दिया। इसमें उनके परिवार के सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

नगर विधायक राजीव गुंबर व एसपी सिटी व्योम बिंदल ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। इस मामले में पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण तनाव की स्थिति हो गई। मौके पर पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार देर रात जनकनगर तकिया में मैदान के पास बाइक टकराने पर दोनों पक्षों के युवकों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों के युवकों ने फोन कर अपने अन्य साथियों को बुला लिया। मौके पर 40 से अधिक युवक इकट्ठा हो गए। काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होती रही।
इसी दौरान नूर मस्जिद वाली गली के पास परिवार के साथ रह रहे डॉ. राजेश कन्नौजिया खाना खाने के बाद टहलने निकले थे। वह वर्तमान में आरएसएस कार्यालय प्रमुख भी हैं। उन्होंने आपस में झगड़ा कर रहे युवकों को समझाने का प्रयास किया। इस पर एक पक्ष के युवक वहां से चले गए, लेकिन दूसरे पक्ष के युवक वहीं खड़े रहे।
आरोप है कि कुछ देर बाद दूसरे पक्ष के शेरू और उसके साथ कई युवकों ने आरएसएस पदाधिकारी डॉ. राजेश कन्नौजिया के मकान पर पथराव कर दिया। धारदार हथियार से हमला भी किया गया।
इसमें डॉ. राजेश कन्नौजिया, उनका बेटा देव, पत्नी रेखा, भतीजा आयुष, भाभी सुमन समेत सात लोग घायल हो गए। इनके अलावा मोहल्ले के ही रहने वाले हिमांशु के पेट में चाकू घोपने का प्रयास किया, जो उनके हाथ में लगा। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण एसपी सिटी व्योम बिंदल फोर्स मौके पर पहुंचे।
नगर विधायक राजीव गुंबर ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। शनिवार को भी दिनभर पुलिस के साथ पीएसी तैनात रही। यह योगी की सरकार है, उपद्रवी नहीं बचेंगे।

नगर विधायक राजीव गुंबर ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिसने घर पर पथराव व हमला किया है, वह अपराधी है, जो पहले भी जेल जा चुका है। उन्होंने कहा कि किसी को भी माहौल खराब करने की अनुमति नहीं दी जा सकती। यह उत्तर प्रदेश है और यहां बाबा योगी का राज है। उत्तर प्रदेश पुलिस दंगाइयों और उपद्रव करने वालों का सख्ती से इलाज करना जानती है। जिन्होंने उपद्रव किया है, उन्हें घर से बाहर निकालकर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed