फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   children says - rahul uncle stuck in jam

बच्चों की शिकायत ! राहुल अंकल ने जाम में फंसाया

Tue, 04 Oct 2016 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Tue, 04 Oct 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
children says - rahul uncle stuck in jam
जाम में फंसे बच्चे - फोटो : अमर उजाला
राहुल गांधी के रोड शो के लिए ट्रैफिक का कोई खास इंतजाम नहीं किया गया। गनीमत रही कि राहुल का रोड मुख्य मार्गों के बजाय शहर के अंदर से था। इस दौरान रोड शो के लिए ट्रैफिक को जगह जगह रोक दिया गया। जिसके चलते शहर में जाम के से हालात बने रहे।
विज्ञापन


कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के रोड शो की तैयारी को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। प्रशासन की ओर से रोड शो को मंजूरी नहीं दी गई। लेकिन कांग्रेसी नेताओं ने बिना मंजूरी के ही रोड शो कराया। ऐसे में व्यवस्थाएं भी चाक चौबंद नहीं हो पाई।
विज्ञापन


सोमवार को सुबह मूढापांडे से लेकर, दलपतपुर जीरो प्वाइंट, रामपुर दोहरा, काशीपुर तिराहा पर पुलिस तैनात कर दी गई थी। जैसे ही राहुल गांधी के मूढापांडे हवाई पट्टी पर उतरने का मैसेज फ्लैश हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन जगहों का ट्रैफिक रोक दिया गया। राहुल का काफिला पार होने के बाद ही इन वाहनों को निकलने दिया। ऐसे में जिसके चलते इन जगहों पर वाहनों की लंबी लंबी लाइनें लग गईं। हाईवे पर कई जगह जाम की स्थिति बन गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed