फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Car jumps over breaker and hits tree, student dies

Moradabad News: ब्रेकर पर उछलकर पेड़ से टकराई कार, छात्र की मौत

Sun, 12 Jan 2025 09:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sun, 12 Jan 2025 09:39 AM IST
विज्ञापन
Car jumps over breaker and hits tree, student dies
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में दयानंद डिग्री कॉलेज के पास शुक्रवार रात करीब 11 बजे तेज रफ्तार कार ब्रेकर पर उछल कर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कार चला रहे एमए के छात्र राजीव दिवाकर (23) की मौत हो गई जबकि कार में सवार उसके दो दोस्त कमल कुमार और गौतम घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में जान गंवाने वाला राजीव दिवाकर के पिता रामबाबू पीएसी में कार्यरत हैं।
हादसे में घायल होने वाले नागफनी के बारादरी निवासी कमल कुमार और उसके तहेरे भाई गौतम ने पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार रात करीब 11 बजे अपने मकान के बाहर सड़क पर खड़े थे। इसी दौरान कोतवाली क्षेत्र के सब्जी मंडी गंज बाजार निवासी राजीव आ गया। तीनों बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान कमल का भाई कार लेकर आ गया। राजीव ने कमल के भाई से कार ले ली और चलाने लगा। उसने कमल और गौतम को भी कार में बैठा लिया। इसके बाद वह कार चलाकर डिप्टी गंज चौराहे से महिला थाने की ओर ले जाने लगा। दयानंद डिग्री कॉलेज के पास तेज रफ्तार कार ब्रेकर से उछल कर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। तीनों दोस्त घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोग जुट गए और पुलिस भी आ गई। पुलिस ने घायलों को कार से निकाल कर जिला अस्पताल भिजवा दिया, डॉक्टरों ने राजीव को मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलने पर राजीव के परिजन भी जिला अस्पताल आ गए। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि क्षतिग्रस्त कार कब्जे में ले ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed