मुरादाबाद के मैनाठेर थाना इलाके से लापता बीटीसी छात्रा किरण (29) की हत्या करने वाले उसके प्रेमी केहर सिंह का सहयोग करने के आरोप में पुलिस ने एमआर, मेडिकल स्टोर संचालक और कॉलेज के क्लर्क को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में केहर सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी को उसके प्रेम संबंध की जानकारी हो गई थी। तब उसने छात्रा को बहाने से अपने कमरे पर बुला लिया और जहर देकर उसकी हत्या कर दी।
इसके बाद अपने साले की मदद से उसकी लाश नदी में फेंक दी थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने नदी से छात्रा का कंकाल बरामद किया था। मझोला थाना क्षेत्र के नगलिया मशकूला निवासी शिक्षा विभाग के कर्मचारी रामपाल ने जानकपुर निवासी केहर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कराया था।
रामपाल ने बताया था कि उनकी बेटी किरण रामगंगा विहार स्थित आरएसडी एकेडमी से बीटीसी कर रही थी। 20 मई को छात्रा घर से निकली थी। इसके बाद वापस नहीं आई। पिता ने आरोप लगाया कि केहर सिंह ने उसकी बेटी को गायब किया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कुबूल कर लिया।
आरोपी ने बताया कि किरण और वह एक ही स्कूल में पढ़ाते थे। इस दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए थे। दो साल पहले दोनों ने बीटीसी करने के लिए आरएसडी एकेडमी स्कूल में दाखिल करा लिया था। आरोपी का कहना है कि उसकी पत्नी को इसकी जानकारी हो गई थी, तब उसने किरण की हत्या करने की ठान ली थी।
2 of 7
किरण हत्याकांड का खुलासा
- फोटो : संवाद
आरोपी ने बताया कि मिलन विहार में उसका मकान है। उसकी पत्नी और बच्चे गांव में थे। तब उसने 20 मई को किरण को अपने कमरे पर बुला लिया था। यहां उसने छात्रा को जहरीला पदार्थ खिला दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसने मोहल्ले में ही रहने वाले संभल के बनियाठेर थाना क्षेत्र के नगलिया बल्लू निवासी विशेष पाल के प्रीत विहार कॉलोनी खुशहालपुर स्थित मेडिकल स्टोर पर गया।
3 of 7
किरण हत्याकांड का खुलासा
- फोटो : संवाद
विशेषपाल को अपने साथ कमरे पर ले गया, आरोपी ने किरण का इलाज कराया। इस दौरान उसकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद केहर ने आरएसडी एकेडमी में क्लर्क के पद पर तैनात अपने साथी सोनकपुर निवासी जगदीश को भी बुला लिया। आरोपी दोनों की मदद से छात्रा को अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन कहीं उसे भर्ती नहीं किया गया।
4 of 7
किरण हत्याकांड का खुलासा
- फोटो : संवाद
छात्रा के शव को कमरे पर लेकर पहुंचे थे आरोपी
इसके बाद आरोपी ने कटघर के भैंसिया निवासी अपने मौसेरे भाई एमआर प्रमोद कुमार को भी अस्पताल में बुला लिया, लेकिन छात्रा को डॉक्टर ने भर्ती करने से इनकार कर दिया। तब तक छात्रा की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी छात्रा के शव को कमरे पर लेकर पहुंच गए।
5 of 7
किरण हत्याकांड का खुलासा
- फोटो : संवाद
आरोपी ने साले को दी घटना की जानकारी
इसके बाद आरोपी केसर सिंह ने अमरोहा के डिडौली थाना क्षेत्र के डोढ़ी वाजिदपुर में रहने वाले अपने साले तारेश को कॉल की और पूरी घटना की जानकारी दी। तारेश अपने भतीजे मनीष के साथ कार लेकर मिलन विहार स्थित केहर सिंह के कमरे पर पहुंच गया।