फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anjum Murder Case: तीन दिन पहले पति ने दी धमकी...तेरा कत्ल कराकर रहूंगा, हत्यारोपी हफीज है अंजुम का दूसरा शौहर

Fri, 13 Jun 2025 01:53 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, कुंदरकी (मुरादाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुंदरकी (मुरादाबाद) Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 13 Jun 2025 01:53 PM IST
सार

Anjum Murder Case News: करीब एक साल पहले अंजुम की मुलाकात कुंदरकी में जनसेवा केंद्र चलाने वाले हफीज से हुई थी। हफीज ने अंजुम से नजदीकियां बढ़ा लीं और निकाह कर लिया था लेकिन निकाह के कुछ दिन बाद ही वह अंजुम को परेशान करने लगा।

विज्ञापन
Three days before murder husband threatened to kill her Moradabad
Anjum Murder Case Kundarki - फोटो : संवाद

अंजुम का पहले पति से तलाक हुआ तो हफीज ने नजदीकियां बढ़ा ली थीं। इसके बाद दोनों ने निकाह कर लिया लेकिन कुछ दिन बाद ही दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। हफीज महिला के चरित्र पर शक करने लगा। मामला घर की चार दीवारी से लेकर कर चौकी थाने तक पहुंच गया। अंजुम के पिता ने बताया कि हफीज ने तीन दिन पहले अंजुम का कत्ल कराने की धमकी दी थी। महिला इस मामले की शिकायत थाने में करने की तैयारी कर रही थी लेकिन उसे पहले ही उसे मौत के घाट उतार दिया गया।

Three days before murder husband threatened to kill her Moradabad
Anjum Murder Case Kundarki - फोटो : संवाद

मूंढपांडे थाना क्षेत्र के लाला टीकर निवासी अली हसन ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी करीब दस साल पहले केमरी निवासी शादाब के साथ की थी। तीन साल पहले दोनों के बीच तलाक हो गया था। इसके बाद अंजुम अपनी दोनों बेटियों को लेकर कुंदरकी में अपनी बहन शमीम और बहनोई रईस के घर में रहने लगी थी।

Three days before murder husband threatened to kill her Moradabad
Anjum Murder Case Kundarki - फोटो : संवाद

करीब एक साल पहले उसकी मुलाकात कुंदरकी में जनसेवा केंद्र चलाने वाले हफीज से हो गई थी। हफीज ने अंजुम से नजदीकियां बढ़ा ली और निकाह कर लिया था लेकिन निकाह के कुछ दिन बाद ही वह अंजुम को परेशान करने लगा। महिला के चरित्र को लेकर शक करने लगा। जिस कारण पति पत्नी के बीच आये दिन विवाद होने लगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Three days before murder husband threatened to kill her Moradabad
Anjum Murder Case Kundarki - फोटो : संवाद

करीब छह माह पहले हफीज और उसके भाई खालिद ने महिला के साथ मारपीट की थी। इस मामले में पीड़िता ने केस भी दर्ज कराया था। पिता का कहना है कि तीन दिन पहले अंजुम ने अपने बहनोई रईस उनको बताया था कि हफीज ने उसे कत्ल करवाने की धमकी दी है और बोला कि किसी से भी उसकी हत्या कराकर रहूंगा। रईस ने अंजुम से कहा कि वह थाने जाकर इस मामले की शिकायत पुलिस से कर दें। महिला की शिकायत करने से पहले ही आरोपी हफीज ने भाई खालिद और साथी फैसल के साथ साजिश रचकर हत्या कर दी। 

यह भी पढ़ें- UP: दिन में महिला को किया 18 बार फोन, रात में वीडियो कॉल... बार-बार की यह डिमांड; शव के पास मिलीं ये दो चीजें

विज्ञापन
Three days before murder husband threatened to kill her Moradabad
Anjum Murder Case Kundarki - फोटो : संवाद

मेरी मां को हफीज ने गोली मारी
सात साल की इंशा और पांच साल की माही मां के साथ सो रही थीं। इंशा ने बताया कि उसकी मां को हफीज ने गोलीमारी दी। इसके बाद हफीज वहां से भाग गया। बच्ची ने हिम्मत की और कॉल कर अपनी मौसी और मौसा को घटना की जानकारी दी। इसके बाद बच्ची घर छत से नीचे उतरी और दरवाजा खोलकर अपनी मौसी और मौसा को छत पर ले गई। दहशत जदा दोनों बहनों को मौसी ने गले लगाकर ढांढस बंधाया। शमीम की सूचना पर पुलिस भी मौके पर आई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed