Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Mohammed Shami Retires from Test Cricket; Brother Haseeb Says Focus Is on Limited-Overs Format

शमी का टेस्ट क्रिकेट से संन्यास: 'उनका काम विकेट लेना, चयन करना समिति का'; राजनीति की अटकलों पर भी बोले हसीब

Tue, 10 Nov 2026 02:24 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 10 Nov 2026 02:24 PM IST
सार

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के फैसले के बाद उनके भाई ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद भी शमी का इरादा साफ है। उन्होंने कहा कि शमी का काम विकेट लेना है, चयन करना समिति का जिम्मा है। फिलहाल शमी का पूरा ध्यान सीमित ओवर क्रिकेट पर है।

विज्ञापन
Mohammed Shami Retires from Test Cricket; Brother Haseeb Says Focus Is on Limited-Overs Format
Mohammed Shami - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के फैसले के बाद चयन से बाहर रहने और चयनकर्ताओं से मतभेद की चर्चाएं तेज हैं। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर उन्होंने 13 साल के टेस्ट करियर को विराम देने की जानकारी दी। हालांकि शमी ने इन अटकलों को तवज्जो देने से इन्कार किया है।
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी से फोन पर बातचीत में शमी के भाई मोहम्मद हसीब ने बताया कि शमी मानते हैं कि खिलाड़ी के हाथ में केवल प्रदर्शन होता है, चयन करना चयन समिति का अधिकार है। उन्हें बाहरी चर्चाओं से फर्क नहीं पड़ता। फिलहाल उनका ध्यान सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और सीमित ओवरों के क्रिकेट पर है। 
विज्ञापन


हसीब के मुताबिक, शमी पूरी तरह फिट हैं और मैदान पर उतरकर विकेट लेने को तैयार हैं। करीब 13 साल के अंतरराष्ट्रीय कॅरियर में चोटों और टीम से बाहर होने की चुनौतियों के बावजूद उन्होंने हर बार दमदार वापसी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 229 विकेट दर्ज हैं। शमी का टेस्ट पदार्पण भी यादगार रहा, क्योंकि उन्हें सचिन तेंदुलकर के साथ खेलने का मौका मिला था। यह सचिन के कॅरियर का आखिरी टेस्ट मैच था। शमी के मुताबिक, सफेद जर्सी पहनकर ड्रेसिंग रूम में बिताए पल हमेशा याद आएंगे।

राजनीति में आने की अटकलों पर भी दिया जवाब

शमी ने निजी मुलाकातों और राजनीतिक चर्चाओं को लेकर भी स्थिति स्पष्ट की। मोहम्मद हसीब के मुताबिक, मोहम्मद शमी के किसी से मुलाकात को अलग नजरिये से देखना उचित नहीं है। 

फिलहाल राजनीति में आने का शमी का कोई इरादा नहीं है और परिवार का भी कोई सदस्य इस दिशा में विचार नहीं कर रहा है। शमी के इस रुख से साफ है कि टेस्ट क्रिकेट से विदाई के बाद भी उनका ध्यान खेल पर ही केंद्रित है। 

 

परिवार से मशविरा करने के बाद लिया था टेस्ट क्रिकेट छोड़ने का फैसला

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला अचानक नहीं था। इस पर उन्होंने परिवार और करीबी दोस्तों से सलाह-मशविरा करने के बाद अंतिम मुहर लगाई। 

शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे दिल्ली से अपने पैतृक गांव सहसपुर अलीनगर स्थित फार्म हाउस पहुंचे शमी ने बड़े भाई हसीब अहमद, मां अंजुम आरा और दोस्तों के साथ लंबी चर्चा की। इसके बाद रात करीब नौ बजे वह वापस दिल्ली रवाना हो गए। 

परिवार से बातचीत के कुछ घंटे बाद ही उन्होंने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने की घोषणा कर दी थी। उनके इस फैसले से क्रिकेट जगत में हलचल मच गई। शुक्रवार से लेकर सोमवार की देर रात तक सोशल मीडिया पर उनके 13 साल के टेस्ट करियर और शानदार उपलब्धियों की चर्चा होती रही। नवंबर 2023 के वनडे विश्व कप में उनकी घातक गेंदबाजी आज भी प्रशंसकों के जेहन में ताजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed