{"_id":"68dc446dd2fe27f651099430","slug":"bhakiyu-tikait-raised-the-power-problems-of-kanth-before-the-md-kanth-news-c-277-1-smbd1007-110571-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: भाकियू टिकैत ने एमडी के समक्ष उठाई कांठ की बिजली समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: भाकियू टिकैत ने एमडी के समक्ष उठाई कांठ की बिजली समस्याएं
Wed, 01 Oct 2025 02:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Wed, 01 Oct 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
कांठ। स्थानीय बिजली समस्याओं को लेकर मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के प्रतिनिधि मंडल ने पश्चिमांचल बिजली वितरण खंड की एमडी ईशा दोहन से मेरठ में मिलकर कांठ की बिजली समस्याओं का निस्तारण कराने की मांग की है।
कांठ तहसील क्षेत्र के गांव कुचावली निवासी भाकियू टिकैत के प्रदेश उपाध्यक्ष पश्चिमी यूपी चौधरी ऋषिपाल सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधि मंडल पश्चिमांचल बिजली वितरण खंड की एमडी ईशा दोहन ने मेरठ में मिला। यहां किसानों ने उन्हें बिजली समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि बिजली चोरी प्रकरण में ओटीएस रजिस्ट्रेशन हुए थे, उपभोक्ताओं को उनका बकाया राशि जमा कराकर विभाग से निजात दिलाई जानी थी। लेकिन वर्तमान में बिजली निगम का पोर्टल बंद है, उधर उपभोक्ताओं को तहसील के अमीन प्रताड़ित कर रहे हैं। प्रतिनिधि मंडल ने मांग की कि विभाग का ओटीएस लागू कराकर पोर्टल खुलवाते हुए बकाया रसीदें कटवाई जाएं, ताकि उपभोक्ताओं की बिजली समस्याओं का निस्तारण हो सके। वहीं किसानों ने कांठ नगर की बिजली समस्या को भी एमडी के समक्ष रखा। कहा कि कांठ नगर क्षेत्र को बिजली आपूर्ति करने वाले 33/11 केवी के बिजली उपकेंद्र को अगवानपुर से आ रही बड़ी मुख्य 33000 केवी की बिजली लाइन अत्यंत की जर्जर हाल में है। इनमें आए दिन फाल्ट होने से कांठ नगर के उपभोक्ताओं केा बिजली आपूर्ति मिले में समस्या होती है। किसानों ने एमडी से मांग की कि इस जर्जर लाइन को बदलवाकर इसकी जद में आने वाले पेड़ों की टहनियों को भी कटवाया जाए, ताकि कांठ नगर के उपभोक्ताओं को बिना किसी रूकावट बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से मिल सके। एमडी ने प्रतिनिधि मंडल की बात को सुनकर समस्याओं के निस्तारण के लिए चीफ बिजली मुरादाबाद को निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर ज्ञापन देने वालों में भाकियू टिकैत के प्रदेश उपाध्यक्ष पश्चिमी यूपी चौधरी ऋषिपाल सिंह, नकुल यादव, रघुपाल सिंह, भाकियू जिलाध्यक्ष मेरठ अनुराग चौधरी, चौधरी सतवीर सिंह मान, रामकला सिंह, नौबहार सिंह आदि रहे।
..फोटो सं. 06
-- -- -- -- -- -- --
नोट: खबर को फोटो सहित स्थान देने की कृपा करें।