फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Angry parents opened front against the increase in fees

Moradabad News: खफा अभिभावकों ने फीस में वृद्धि के खिलाफ खोला मोर्चा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Angry parents opened front against the increase in fees
मुरादाबाद। मुरादाबाद पेरेंट्स ऑफ ऑल स्कूल के नेतृत्व में अभिभावकों ने मंगलवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि निजी स्कूलों में एनसीईआरटी की किताबों से पढ़ाई नहीं कराई जा रही है। साथ ही किताबें निर्धारित दुकानों पर ही मिल रही हैं। उन्होंने डीआईओएस को ज्ञापन सौंपकर स्कूलों का ऑडिट करवाने की मांग की।
विज्ञापन

अभिभावकों का निजी स्कूलों पर आरोप है कि वह उत्तर प्रदेश स्ववित्त पोषित स्वतंत्र विद्यालय (शुल्क विनियम) अधिनियम 2018 का उल्लंघन कर रहे हैं। तय दुकानों पर ही किताबें मिलने के अलावा मनमाने तरीके से फीस में बढ़ोतरी की जा रही है। एनसीईआरटी के बजाय निजी प्रकाशकों की किताबों से पढ़ाई करवाई जा रही है।
विज्ञापन

अभिभावकों ने शहर के 26 निजी स्कूलों की सूची डीआईओएस को सौंपी, जिनकी किताबें सात दुकानदारों पर मिलती हैं।
इनमें से एक दुकानदार पर 13 स्कूलों की किताबें मिल रही हैं। सिर्फ दो ही ऐसे दुकानदार हैं, जिन पर एक-एक स्कूल की किताबें मिल रही हैं। इस दौरान राजदीप गोयल, वैभव गुप्ता, राजीव सिंह, नीति शर्मा, मनु मेहरोत्रा, सुशील कुमार, उमेश कुमार शर्मा, अतुल गुप्ता, मतीन उद्दीन, मुबाशिर उद्दीन, मनीष बेरी, निखत, निज़ाम बैग, कौशल सक्सेना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अधिकांश स्कूलों द्वारा निजी प्रकाशकों की किताबें लगाई गई हैं। कुछ स्कूलों ने कक्षा नौ से 12 में एनसीईआरटी की किताबें लगाईं भी हैं तो उनके साथ निजी प्रकाशकों की भी पुस्तकें भी हैं। स्कूलों में केवल निजी प्रकाशकों की किताबें से पढ़ाई करवाई जा रही है। - अंकित अग्रवाल, अभिभावक
- किसी भी स्कूल द्वारा सीधे किसी दुकानदार का नाम नहीं बोला जा रहा है, लेकिन जो किताबों की सूची स्कूल द्वारा दी जा रही है, वह किताबें उन्हीं के तय किए दुकानदार पर मिलती हैं। दुकानदार और स्कूल की मिलीभगत से ही यह तय किया जाता है कि किस लेखक और प्रकाशक की किताब लगानी है। यह कृत्य उत्तर प्रदेश स्ववित्त पोषित स्वतंत्र विद्यालय (शुल्क विनियम) अधिनियम 2018 के विपरीत है। -कविता सचदेवा, अभिभावक

- तीन अप्रैल की शुल्क नियामक समिति की बैठक के बाद से कुछ स्कूलों में छात्रों से एनसीईआरटी की किताबें लेकर आने को कहा है। नहीं मिलने पर स्कूल किताब उपलब्ध करवाने के लिए भी कह रहे हैं। ऐसे में जिन अभिभावकों ने किताबें खरीद ली है, अब उनको वापसी करवाने की एक आसान प्रकिया करवाई जाए, ताकि अभिभावकों का आर्थिक बोझ कम हो सके।


- कुमार रॉबिन, अभिभावक

- 2021 से लेकर 2025 तक मुरादाबाद के समस्त स्कूलों द्वारा लगभग 45 फीसदी तक की फीस बढ़ोतरी की चुकी है। हमारी मांग है कि सभी स्कूलों के विशेष ऑडिट कराया जाए, जिससे यह पता चल सके कि स्कूलों द्वारा जिस अनुपात में फीस बढ़ोतरी की गई है, क्या उसी अनुपात में शिक्षकाें का वेतन व अन्य खर्चों में भी बढ़ोतरी हुई है या नहीं। उन सभी निजी स्कूलों में जांच करवा करवाई जाए, जहां निजी प्रकाशकों की किताबों से पढ़ाई करवाई जा रही है।

- अनुज गुप्ता, अध्यक्ष, मुरादाबाद पेरेंट्स ऑफ ऑल स्कूल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article