{"_id":"7d958401ee9df03c9770c5cc31246af1","slug":"agencies-find-al-kayada-network-in-moradabad-zone-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडल में ढूंढा जा रहा अलकायदा का नेटवर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडल में ढूंढा जा रहा अलकायदा का नेटवर्क
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
Updated Sat, 19 Dec 2015 06:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडल में अलकायदा का नेटवर्क खंगाला जा रहा है। खुफिया एजेंसियों ने अपनी निगहबानी बढ़ा दी है। सभी संदिग्ध आवाजाही वाले इलाकों में पड़ताल की जा रही है। अब आसिफ के करीबी भी पुलिस रडार पर आ गए हैं। संभल में टीम ने डेरा डाल दिया है।
संभल निवासी आसिफ की गिरफ्तारी के बाद से मंडल में चौकसी हो गई है। पुलिस पूछताछ में पता चला था कि मोहम्मद आसिफ इंडिया में अलकायदा का चीफ है। संभल के दो दूसरे लोगों के नाम भी प्रकाश में आए थे। दिल्ली पुलिस ने जो खुलासा किया था उसके मुताबिक आतंकी संगठन के लिए पैसा मुहैया कराने वाले लोग भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश से ही हैं।
यह लोग बाकायदा फाइनेंस कर रहे हैं। आसिफ से जानकारी मिलने के बाद अब पुलिस ने उन लोगों की भी तलाश शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि मंडल से अभी कुछ और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं। सूत्रों का कहना है कि खुफिया एजेंसियां लगातार निगहबानी कर रही हैं। संभल के साथ ही मुरादाबाद और बिजनौर में भी जांच हो रही है।
विज्ञापन
बिजनौर से भी पिछले साल तीन आतंकी धमाके के बाद फरार हो गए थे। लेकिन अभी तक इनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इससे साफ है मंडल में आतंकियों ने अपनी गहरी जड़ें जमा ली हैं। यहां अंदरूनी इलाकों तक इनका नेटवर्क तैयार हो गया है। अब आसिफ की गिरफ्तारी के बाद जो खुफिया जानकारियां प्रकाश में आईं हैं उनके आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।
कई मोबाइल नंबर जांच के घेरे में
कई मोबाइल नंबर भी जांच के घेरे में आ गए हैं। इन नंबरों की कॉल डिटेल खुफिया एजेंसियां खंगाल रही हैं। इन नंबरों में से कुछ ऐसे हैं जिनसे पाकिस्तान कॉल की गई है। तीन नंबर ऐसे हैं जिनसे लगातार सीमा पार कॉल जा रही है। सूत्रों का कहना है कि इन नंबरों के माध्यम से पुलिस जल्द ही किसी बड़े नेटवर्क तक पहुंच सकती है। वहीं दिल्ली पुलिस ने भी स्थानीय एजेंसियों से कुछ नंबरों के बारे में डिटेल मांगी है।