फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   abdullah azajm met wtith sp

अब्दुल्ला ने आजम पर दर्ज मुकदमे को झूठा बताया, एसपी से मिले-00

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
abdullah azajm met wtith sp
रामपुर। सपा नेता आजम खां पर वादी को धमकाने के नए मुकदमे के बाद उनके बेटे एवं स्वार सीट से सपा विधायक अब्दुल्ला आजम ने एसपी से मुलाकात की। मुकदमे को झूठा बताते हुए निरस्त करने की मांग का पत्र एसपी को दिया।
विज्ञापन

एसपी को सौंपे पत्र में कहा गया है कि कोर्ट में चल रहे एक मामले के वादी (गवाह) की ओर से पूर्व कैबिनेट मंत्री और शहर विधायक आजम खां के खिलाफ निराधार व झूठी एफआईआर दर्ज कराई गई है। उक्त गवाह ने आजम खां पर 4-5 लोगों को भेजकर उनके विरुद्ध गवाही न देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पत्र में कहा गया है कि आजम खां का स्वास्थ्य पिछले काफी समय से अत्यंत खराब है। अभी पिछले दिनों वह मेदांता अस्पताल लखनऊ में भर्ती थे और तीन दिन पहले ही रामपुर आए हैं। आजम खां अभी स्वास्थ्य की गंभीर समस्याओं से पीड़ित हैं और चलने-फिरने में भी पूर्ण समर्थ नहीं हैं। उनके विरुद्ध कई अन्य मुकदमे भी विचाराधीन हैं, जिनकी न्यायिक प्रक्रिया के चलते वह माननीय न्यायालय में उपस्थित होते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्र में कहा गया है कि आजम खां एक वरिष्ठ नेता हैं और 10 बार विधायक चुने गए हैं। ऐसे में उन पर कुछ लोगों को गवाह के घर भेजकर धमकाने और डराने का आरोप हास्यास्पद और निराधार है। इस प्रकार झूठे, मनगढ़ंत और निराधार मुकदमे दर्ज करके न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। लिहाजा शहर कोतवाली में दर्ज मुकदमे को निरस्त किया जाए।

इस दौरान चमरौआ विधायक नसीर अहमद खां, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल, पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश, आसिम राजा, पूर्व विधायक विजय सिंह भी अब्दुल्ला आजम के साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed