Road accident in Moradabad: यात्रियों से भरी रोडवेज बस स्टेयरिंग फेल होने से खाई में गिरी, हादसे में एक महिला सहित तीन घायल
नजीबाबाद डिपो की रोडवेज बस यूपी 20 T4470 इलाके के छजलैट थाना क्षेत्र में गांव मथाना में पुलिया के पास स्टेयरिंग फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। पुलिस कर्मियों ने यात्रियों को पलटी बस से बाहर निकलवाया और दूसरी बस में बैठा कर उनको गंतव्य की ओर रवाना किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरिद्वार से मुरादाबाद जा रही यात्रियों से भरी बस स्टेयरिंग फेल होने से खाई में पलट गई। बस में करीब 48 सवार थे। हादसे में एक महिला यात्री समेत तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भेजा है और अन्य यात्रियों को दूसरी बस में बैठा कर रवाना किया।
हरिद्वार से मुरादाबाद यात्रियों को लेकर जा रही नजीबाबाद डिपो की रोडवेज बस यूपी 20 T4470 इलाके के छजलैट थाना क्षेत्र में गांव मथाना में पुलिया के पास स्टेयरिंग फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। बताया जा रहा है कि बस में करीब 48 यात्री सवार थे।
हादसे में रामपुर निवासी एक महिला सहित तीन यात्री चोटिल हो गए हैं। सूचना पाकर आनन-फानन में मौके पर छजलैट थाना पुलिस पहुंची। पुलिस कर्मियों ने यात्रियों को पलटी बस से बाहर निकलवाया और दूसरी बस में बैठा कर उनको गंतव्य की ओर रवाना किया।