{"_id":"46-20574","slug":"Moradabad-20574-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"पास आउट 781 दारोगाओं से मांगी गुरुदक्षिणा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पास आउट 781 दारोगाओं से मांगी गुरुदक्षिणा
Moradabad
Updated Tue, 09 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुरादाबाद। क्राइम बढ़ रहा है। पुलिस के समक्ष नित नई चुनौतियां हैं। अपने व्यवहार और बर्ताव से खाकी बदनाम हो रही है। अब वक्त आ गया है जब अपराधियों को उन्हीं की भाषा में जवाब दिया जाए। यानी वैज्ञानिक तफ्तीश से बदमाशों को ऐसे घेरा जाए कि उन्हें उनके किए की सख्त सजा मिले। यही सच्ची गुरुदक्षिणा होगी। सोमवार को पीटीसी से पास आउट होने वाले दारोगाओं से आह्वान किया गया कि वह आम आदमी को उसका हक दिलाएं। पुलिस और पब्लिक के बीच अच्छे रिश्ते कायम किए जाएं।
पीटीसी में 781 दारोगा 22 अगस्त 2012 से ट्रेनिंग कर रहे थे। इन्हें आउटडोर और इनडोर के सभी विषय बिंदुवार पढ़ाए गए। चाहें वह कुंडा कांड रहा हो या फिर दिल्ली में छात्रा के साथ हुई दरिंदगी की घटना। इन सनसनीखेज वारदातों की तफ्तीश पर भी सभी से रिपोर्ट बनवाई गई। जंगल ट्रेनिंग भी कराई गई। साइबर क्रिमिनल की कमर तोड़ने के लिए भी इन्हें तैयार किया गया। सोमवार को पासिंग आउट परेड कराई गई। पीटीसी के एडीजी रामदेव ने परेड की सलामी ली। इस दौरान सभी दारोगाओं के परिवार वाले भी मौजूद थे। अलीगढ़ जनपद के गांव निगुना निवासी नेत्रपाल सिंह को सर्वांग सर्वोत्तम कैडेट चुना गया। जबकि इंडोर में इमाम जैदी टॉपर रहे। इमाम जैदी मुजफ्फरनगर जनपद के गांव ककरौली के रहने वाले हैं। इंडोर में ही दूसरे टॉपर अख्तर अली रहे। जबकि आउटडोर के टॉपर भी नेत्रपाल सिंह ही रहे। इस दौरान एसएसपी मुरादाबाद नीलाब्जा चौधरी, नवीं वाहिनी की कमांडेंट अर्पणा एचएस, पुलिस अकादमी के कप्तान उदय प्रताप सिंह, एसपी सिटी महेंद्र यादव, एएसपी एके विजेता, डीएसपी महेंद्र प्रताप, आरआई आउटडोर मनोज कुमार विष्ट और इंडोर प्रभारी राजू पंवार मौजूद रहे। संचालन डा. जयपाल सिंह व्यस्त ने किया।
विज्ञापन