{"_id":"5fda57a88ebc3e3b8e184bc0","slug":"you-can-also-apply-for-vaccination-yourself-mirzapur-news-vns563718951","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीका लगाने के लिए स्वयं भी कर सकेंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीका लगाने के लिए स्वयं भी कर सकेंगे आवेदन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कोरोना वैक्सीन का टीका लगाने के लिए आप खुद आवेदन कर सकेंगे। आधिकारिक सूत्रों की मानें तो जल्द ही इसके लिए पोर्टल लांच करने की तैयारी की जा रही है। इस पर बीमारी से ग्रसित या जरूरतमंद लोग टीकाकरण के लिए आवेदन कर सकेंगे।
प्रथम चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगेगा। इसके बाद फ्रंट लाइन वर्कर को टीका लगेगा। इनकी सूची तो इनका विभाग बनाएगा। तीसरे चरण में 50 वर्ष से अधिक और बीमारी से ग्रसित लोगों को टीका लगेगा। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. निलेश श्रीवास्तव ने बताया कि 50 वर्ष से अधिक और अधिक बीमारी से ग्रसित लोग टीका लगाने के लिए पोर्टल पर स्वयं आवेदन कर सकेंगे। अभी पोर्टल लांच नहीं हुआ है। टीकाकरण शुरु होने के बाद पोर्टल लांच हो जाएगा।
सबसे पहले 10, 247 स्वास्थ्यकर्मियों को लगेगी वैक्सीन
मिर्जापुर। जनवरी माह में कोरोना की वैक्सीन लगाए जाने को लेकर स्वास्थ्य विभाग में एम माह पूर्व से तैयारियां चल रही है। कोरोना का टीका सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों को लगाया जाना है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने सरकारी और निजी अस्पताल और पैथालाजी केंद्रों के 10 हजार 247 हेल्थवर्करों की सूची बनाकर पोर्टल पर दर्ज किया गया है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. निलेश श्रीवास्तव ने बताया कि सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों को को टीका लगेगा। इसके बाद फ्रंट लाइन वर्कर को टीका लगेगा। इसमें पुलिस, आर्मी, नगर पालिका के सफाई कर्मचारी आदि रहेंगे। इनकी सूूूची विभाग के लोग बनाएंगे। तीसरे चरण में 50 वर्ष से अधिक वर्ष के लोग और बीमारों को टीका लगेगा।