फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Violation of model code of conduct is not excusable in any case: DM

आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किसी भी दशा में क्षम्य नहीं:डीएम

Tue, 06 Apr 2021 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
Violation of model code of conduct is not excusable in any case: DM
अहरौरा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के संवेदनशील तथा अतिसंवेदनशील बूथों पर सतर्कता तथा निगरानी बरती जाए। आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किसी भी दशा में क्षम्य नहीं है। क्रिटिकल बूथों पर निगरानी रखते हुए विशेष सतर्कता बरती जाए। स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित कर समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करें। अपराधियों तथा अवांछनीय तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। ये बातें सोमवार की दोपहर थाना परिसर में आयोजित जन चौपाल में डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने कही।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मौजूद उम्मीदवारों को संबोधित करते हुए कहा कि नक्सल प्रभावित संवेदनशील तथा अतिसंवेदनशील बूथों पर कड़ी सतर्कता बरतते हुए सख्ती के साथ निगरानी की जाए। कहा कि हर हाल में चुनाव आचार संहिता का पालन किया जाए। जिलाधिकारी ने थानाध्यक्ष अजीत श्रीवास्तव को निर्देश दिया कि चुनाव में प्रलोभन देने वालों को चिह्नित कर कड़ी कार्रवाई करें। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने कहा कि चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के एजेंट आपराधिक प्रवृत्ति के कदापि न हों इसके अलावा प्रत्याशियों के खर्चों पर भी कड़ी नजर रखी जाए। एसपी ने कहा कि कहीं पर प्रलोभन दिए जाने की शिकायत मिले तो दोषियों को बक्सा न जाय। ऐसे मतदाता जिनका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है, वे वोट नहीं दे सकेंगे। परंतु मतदाता सूची में नाम अंकित होने के बाद आंशिक त्रुटि मिली तो मतदाता अपने मतों का प्रयोग कर सकेंगे। जन चौपाल कार्यक्रम के बाद डीएम तथा एसपी के साथ क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन अजय कुमार राय ने अष्टकोणीय थाने का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान दक्षिणी छोर पर बैरक में विवेचना कक्ष बनाए जाने के संबंध में जानकारी ली। तथा थानाध्यक्ष अजीत श्रीवास्तव को जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया। जिससे पुलिस कर्मियों की समस्याओं का समाधान किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed