फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Upload half-yearly exam and pre board marks by this evening

आज शाम तक अपलोड कराएं छमाही परीक्षा व प्री बोर्ड के अंक़

Mon, 17 May 2021 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Upload half-yearly exam and pre board marks by this evening
मिर्जापुर। यूपी बोर्ड हाईस्कूल के परीक्षार्थियों के लिए बोर्ड ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। परिषद के सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र जारी कर कहा है कि हाईस्कूल के सभी परीक्षार्थियों के छमाही व प्रीबोर्ड परीक्षा के प्राप्तांक व पूर्णांक बोर्ड की वेबसाइट पर 18 मई की शाम तक अवश्य अपलोड कर दें। माना जा रहा है कि सीबीएसई की तरह यूपी बोर्ड भी हाईस्कूल के परीक्षार्थियों को प्रोन्नत करेगा। हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई आदेश नहीं आया है। कहा गया है कि जिले के सभी प्रधानाचार्यों को यह निर्देशित किया जाए कि वे 18 मई की शाम तक वांछित सूचनाएं अनिवार्य रूप से बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करा दें। कहा गया कि यदि किसी विद्यालय की सूचनाएं वेबसाइट पर अपलोड नहीं होती है तो इसके लिए उस जिले के जिला विद्यालय निरीक्षक उत्तरदायी होंगे। कहा कि यह महत्वपूर्ण कार्य है। इसमें कतई शिथिलता न बरती जाए। जिला विद्यालय निरीक्षक देवकी सिंह ने सभी प्रधानाचार्यों से कहा है कि वे वांछित सूचना परिषद की वेेबसाइट पर अनिवार्य रूप से 18 मई तक अपलोड कर दें।इसका कारण पूछने पर उन्होंने कहा कि अभी कोई निर्देश नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed