फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Today there may be more than half a dozen registries

आज हो सकती है आधा दर्जन से अधिक रजिस्ट्री

Mon, 14 Dec 2020 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 11:20 PM IST
विज्ञापन
Today there may be more than half a dozen registries
मिर्जापुर। विंध्य कॉरिडोर के लिए भू स्वामियों ने जमीन की रजिस्ट्री करनी शुरू कर दी है। 15 दिसंबर को छह भवन स्वामी अपनी संपत्ति की रजिस्ट्री कर सकते हैं। विंध्य कॉरिडोर के लिए परिक्रमा पथ की जद में आने वाले 92 संपत्तियों की रजिस्ट्री होनी है।
विज्ञापन

शनिवार से रजिस्ट्री शुरू होते ही भवन स्वामी सामने आने लगे। प्रशासन का कहना है कि शुरू में भू स्वामियों में कुछ संशय था। लेकिन प्रशासन ने लोगों से बातचीत कर सभी तरह से निवारण करने की कोशिश की। अब भू स्वामियों को अपने भवन की रजिस्ट्री करने में झिझक नहीं है। मणिशंकर मिश्र ने पहले रजिस्ट्री कर लोगों की झिझक तोड़ दी। अब धीरे- धीरे जो भी लोग इससे संबंधित हैं वे रजिस्ट्री करा रहे हैं। बताया जा रहा है कि 15 दिसंबर को जो रजिस्ट्री होनी है, उसके लिए कागजात तैयार करा लिए गए हैं। अब केवल निबंधक कार्यालय में रजिस्ट्री होना शेष है। विंध्य कॉरिडोर की 331 करोड़ की भारी भरकम योजना है। इससे पूरे विंध्य क्षेत्र का विकास हो सकेगा।
विज्ञापन

आज आ सकते हैं नोडल अधिकारी
मिर्जापुर। विंध्य कारिडोर के नोडल अधिकारी व विशेष सचिव पर्यटन शिवपाल सिंह का 15 दिसंबर को आने का कार्यक्रम तय है। उनके आने पर ही रजिस्ट्री होगी। कागजातों को तैयार रखा गया है। जब वे आ जाएंगे तो रजिस्ट्री कराई जाएगी। विंध्य कारिडोर के लिए 60 लोगों को रजिस्ट्री करनी है। इनमें से चार ने सात भवनों की रजिस्ट्री कर दी है। अब धीरे- धीरे यह संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक झिझक थी जो टूट चुकी है। अब लोग रजिस्ट्री कराने सामने आ रहे हैं। 15 दिसंबर को नोडल अधिकारी का आने का कार्यक्रम है। उसी समय रजिस्ट्री होगी।
- जगदंबा सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed