फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Three lakhs stolen including cash and jewelery in two houses

दो मकानों में नगदी-आभूषण समेत तीन लाख की चोरी

Thu, 17 Jun 2021 07:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 07:21 PM IST
विज्ञापन
Three lakhs stolen including cash and jewelery in two houses
अदलहाट। क्षेत्र के गोठौरा गांव में बुधवार की रात चोरों ने गांव के प्रधान सहित दो घरों से 13 हजार नकद व आभूषण चोरी कर ले गए। मकान मालिकों ने चोरी की सूचना पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चोरी के घटना की छानबीन की। थाना क्षेत्र के गोठौरा गांव निवासी राजेश कुमार गौतम पुत्र प्यारे लाल जो गांव के प्रधान है। उनके घर में चोरों ने रात छत से आंगन में उतर कर बक्शे में रखे सोने की चेन, अंगूठी, मांग टीका सहित चांदी की करधनी, पायल व चांदी की हांथ की मेंहदी उठा ले गए। इसके साथ ही एक छोटा बक्सा भी ले गए। जिसमें तीन हजार नकद व समान था। चोरों ने बक्से को मझियार गांव के सीवान में फेंक दिया था। इसके बाद चोरों ने गांव निवासी सुजीत यादव पुत्र कैलाश के मकान में भी छत से आंगन में उतरकर चोरी किया। पिन्टू यादव परिवार के साथ जिस कमरे में सोए थे। चोरों ने उसकी कुण्डी बाहर से बन्द कर दूसरे कमरे में रखे चार बक्से उठा ले गए। सुबह जब पिन्टू सोकर उठे तो दरवाजा बन्द होने पर अपने भाई को आवाज देकर बुलाने लगे। भाई ने दरवाजा खोला तो बाहर निकले। घर में बक्सा न देखकर उनका होश उड़ गया। बक्से में 10 हजार नकदी, कान की बाली, दो किलो चांदी का जेवरात रखा था। जिसे चोर चोरी कर ले गए। गांव के प्रधान ने घटना की सूचना 112 पीआरवी को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी अभय कुमार सिंह ने बताया कि छानबीन की जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed