फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The State Government is committed to the upliftment of the economically weaker sections: Anupriya

प्रदेश सरकार आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध : अनुप्रिया

Sun, 17 May 2026 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
The State Government is committed to the upliftment of the economically weaker sections: Anupriya
राजकीय इंटर कालेज में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में उप​स्थित वर वधू, स्रोत सोशल मीडिया
- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह : केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने दिया आशीर्वाद, 317 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे
विज्ञापन


मिर्जापुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शनिवार को महुवरिया स्थित राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज में सामूहिक विवाह समारोह में 317 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का वृहद कार्यक्रम शनिवार को हुआ। इसमें जिले के विकास खंड-सिटी, मझवां, कोन, पहाड़ी, छानबे एवं नगर पालिका, मिर्जापुर, नगर पंचायत कछवां के अनुसूचित जाति के 216, अन्य पिछड़ावर्ग के 97, सामान्य वर्ग और अल्पसंख्यक वर्ग के दो-दो अर्थात कुल 317 जोड़ों का सामूहिक विवाह हुआ। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, विधायक छानबे रिंकी कोल, सीडीओ विशाल कुमार, परियोजना निदेशक धर्मजीत सिंह ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले सभी नव-वैवाहिक जोड़ों को उनके सुखद एवं सुखमय जीवन की कामना की, साथ ही हर वर-वूध को उपहार के लिए दी जाने वाली सामाग्री एवं प्रमाण-पत्र बांटा। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि आर्थिक रूप से गरीब परिवारों, बेसहरा व्यक्तियों के बहुत सी कल्याणकारी योजनाएं चलायी जा रही हैं, इसमें मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना मील का पत्थर साबित हो रही है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत ऐसे माता-पिता जो आर्थिक रूप से पुत्री की शादी करने में सक्षम नहीं है, वह सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का लाभ प्राप्त कर अपनी पुत्रियों की शादी करा पा रहे हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी रामविलास यादव व अन्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed