फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Woman crushed to death by cement-laden bulker; husband injured.

Mirzapur News: सीमेंट लदे बल्कर से कुचलकर महिला की मौत, पति घायल

Sun, 20 Sep 2026 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Woman crushed to death by cement-laden bulker; husband injured.
फोटो - दुर्जनीपुर के पास हाईवे पर बल्कर से कुचल कर हुई बाइक सवार महिला की मौत के बाद जुटी भीड़। - फोटो : 1
ड्रमंडगंज। रीवा-मिर्जापुर हाईवे पर स्थित दुर्जनीपुर गांव के पास शनिवार दोपहर 12 बजे सीमेंट लदे बल्कर ने बाइक सवार राजकुमारी (27) को कुचल दिया। मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चालक पति देवराज (30) गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक पर सवार एक वर्षीय पुत्र अनुज कुमार को सामान्य चोटें आई हैं।
विज्ञापन

दुर्जनीपुर गांव निवासी देवराज एक वर्षीय पुत्र अनुज का दवा कराने पत्नी राजकुमारी के साथ बाइक से ड्रमंडगंज बाजार गया था। दवा कराने के बाद तीनों बाइक से घर लौट रहे थे। गांव के सामने सर्विस रोड पर बल्कर चालक फोर लेन पर जाने के लिए वह पीछे करने लगा। उसी दौरान पीछे से आ रही बाइक बल्कर की चपेट में आ गई। इससे बाइक सवार राजकुमारी बल्कर के पहिए के नीचे आ गई। मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहे पति देवराज के पैर में गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

संयोग था कि महिला की गोद में बैठा एक वर्षीय पुत्र अनुज कुमार महिला के हाथ से नीचे गिर पड़ा। इससे उसे सामान्य चोटें ही आई हैं। हादसे के बाद बल्कर चालक भाग गया। सूचना के कुछ देर बाद थानाध्यक्ष ड्रमंडगंज राजेश कुमार पहुंचे। तब तक परिजन घायल पिता-पुत्र को उपचार के लिए ऑटो से न्यू पीएचसी ड्रमंडगंज ले गए। वहां स्वास्थ्य कर्मियों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को रेफर कर दिया। देवराज को मंडलीय चिकित्सालय भेजवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि बल्कर से कुचल जाने से महिला की मौत हो गई है। मृतका की सास दुआसी देवी की तहरीर पर अज्ञात बल्कर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed