{"_id":"6aaee202689f07b1ea06202d","slug":"notice-to-six-secretaries-for-negligence-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-161536-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: लापरवाही मिलने पर छह सचिवों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: लापरवाही मिलने पर छह सचिवों को नोटिस
विज्ञापन
मुख्यमंत्री आवास अधूरे मिलने पर एक सप्ताह में पूर्ण कराने के निर्देश, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
पटेहरा। ब्लॉक कार्यालय में शनिवार को हुई साप्ताहिक समीक्षा बैठक में आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर बीडीओ सिद्धार्थ मिश्रा ने छह सचिवों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा। उन्होंने सचिवों को दो दिन में मौके पर जाकर शिकायतों का सही ढंग से निस्तारण कराने के निर्देश दिया।
बीडीओ ने वर्ष 2025-26 के अधूरे मुख्यमंत्री आवासों को एक सप्ताह में पूरा कराने का निर्देश दिया। चेतावनी दी कि निर्धारित समय में आवास पूर्ण नहीं हुए या आईजीआरएस शिकायतों का संतोषजनक निस्तारण नहीं किया गया तो संबंधित सचिवों के खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को लिखा जाएगा। बैठक में विकास कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई।