फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   crore sent for the Adalhat-Imiliachatti road.

Mirzapur News: अदलहाट-इमिलियाचट्टी मार्ग के लिए 37 करोड़ का प्रस्ताव भेजा

Sun, 20 Sep 2026 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
crore sent for the Adalhat-Imiliachatti road.
अदलहाट। कई महीने से गड्ढों में तब्दील अदलहाट-इमिलियाचट्टी-जरगो मार्ग के जल्द कायाकल्प होगा।
विज्ञापन

मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल और चुनार भाजपा विधायक अनुराग सिंह के प्रयास से लोक निर्माण विभाग ने 10 किलोमीटर लंबे मार्ग के दो लेन में चौड़ीकरण के लिए सर्वे पूरा कर 37 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा है।
स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। प्रस्ताव के मुताबिक सड़क को 7 मीटर चौड़ा किया जाएगा और दोनों ओर ढाई मीटर की पटरी का निर्माण होगा। नहर किनारे सड़क की जद में आने वाले बिजली के खंभे को दूसरी ओर शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, निर्माण की जद में आने वाले पेड़ों की कटाई भी कराई जाएगी। मार्ग के चौड़ीकरण की मांग ग्रामीण कई वर्षों से कर रहे थे। 10 किलोमीटर मार्ग जगह-जगह गड्ढों में तब्दील होने से आवागमन में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क के दो लेन होने से बड़े वाहनों को अदलहाट पहुंचने के लिए अहरौरा होकर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed