फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The family of the missing Merchant Navy officer contacted the PMO

Mirzapur News: लापता हुए मर्चेंट नेवी अफसर के परिजनों ने पीएमओ से संपर्क साधा

Tue, 23 Jun 2026 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
The family of the missing Merchant Navy officer contacted the PMO
मिर्जापुर। सात मई को अमेरिका में लापता मिर्जापुर का मर्चेंट नेवी के अफसर मनीष दुबे का पता नहीं चल सका है। परिवार के लोग प्रधानमंत्री से गुहार लगाने पीएमओ से संपर्क साधा है। 25 जून को अमेरिका की अदालत में सुनवाई की डेट भी नजदीक आ रही है। परिजनों को भी 25 जून के इंतजार है। पहाड़ी ब्लॉक के चौहान पट्टी गांव निवासी मर्चेंट नेवी अफसर मनीष कुमार द्विवेदी के लापता हुए 19 दिन बीत गए। परिजनों को मनीष के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है। सोशल मीडिया पर मनीष का पता चलने को लेकर फर्जी सूचना वायरल हो रही है। मंगलवार के पूरे दिन मनीष के मिलने की सूचना वायरल होती रही। परिजनों से संपर्क करने पर पता चला कि मनीष के बारे में अभी कोई नई जानकारी नहीं मिली है। अमेरिका के पेनसिलवेनिया बंदरगाह से माॅल जाने के बाद से लापता मर्चेंट नेवी का आफिसर मनीष द्विवेदी सात मई से लापता है। मनीष के पिता संतोष कुमार दुबे लगातार अधिकारियों, मंत्रालय तथा जनप्रतिनिधियों के चक्कर लगाने के बाद भी पुत्र का पता न चलने पर वह प्रधानमंत्री से मिलने के लिए पीएमओ पहुंचे है। मनीष के परिवार के सदस्य सदस्य प्रदीप दुबे ने बताया कि परिवार के लोग प्रधानमंत्री से मिलने के लिए पीएमओ पहुंचे है। बताया कि शिप कंपनी की ओर से दायर किए गए मुकदमे की तारीख 25 जून को है। अब देखना होगा 25 जून को अमेरिकी कोर्ट में क्या होता है और शिप कंपनी क्या जवाब देती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed