फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The bike hit the tree uncontrollably, the worker died

बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, श्रमिक की मौत

Wed, 10 Aug 2022 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
The bike hit the tree uncontrollably, the worker died
देहात कोतवाली क्षेत्र के बरकछा चौकी अंतर्गत कोटवा-सिरसी संपर्क मार्ग अपर खजूरी छलका के पास सोमवार को देर रात को बाइक अनियंत्रित होकर पीपल के पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार एक श्रमिक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उस पर सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर एक को ट्रामा सेेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मड़िहान थाना क्षेत्र के पटेहरा कला के सुरियहवा मौजा निवासी अर्जुन (22) पुत्र राजेश व अरुण (32) पुत्र उमाशंकर दोनों चाचा-भतीजा मिर्जापुर में एक ठेकेदार के यहां काम करने गए थे। काम के बाद वापस घर लौटने के लिए कोई वाहन नहीं मिला तो ठेकेदार अपनी बाइक देकर चाचा-भतीजा और एक अन्य मजदूर उमेश (25) पुत्र केशव प्रसाद निवासी चील्ह को बाइक से भेज दिया। बाइक से सभी पटेहरा कला आ रहे थे। रास्ते में अपर खजूरी छलका के पास पहुंचे थे कि बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची बरकछा पुलिस ग्रामीणों के सहयोग से तीनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल ले गई। जहां देखते ही डॉक्टर ने अर्जुन को मृत घोषित कर दिया। हालत गंभीर होने पर उमेश को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। घायल अरुण का मंडलीय अस्पताल में ही इलाज चल रहा है। अर्जुन के पिता राजेश ने बताया कि ठेकेदार ने समय से छुट्टी नहीं दी। रात होने के कारण घर आने के लिए गाड़ी नहीं मिली तो ठेकेदार ने अपनी बाइक देकर एक अन्य मजदूर के साथ घर भेजा था, इस बीच रास्ते में हादसा हो गया। देहात कोतवाल विपिन सिंह ने बताया कि पेड़ से बाइक टकरा गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और दो अन्य लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed