फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Temperature reaches 43, people get scorched due to heat wave

Mirzapur News: 43 पर पहुंचा पारा, लू के थपेड़ों से झुलसे लोग

Mon, 27 May 2024 03:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
Temperature reaches 43, people get scorched due to heat wave
मिर्जापुर। रविवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। तेज धूप में लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। दोपहर में तेज धूप और लू के थपेड़ों से लोग बेहाल रहे।
विज्ञापन

सुबह 10 बजे के बाद से ही सड़कों पर लोगों का आवागमन काफी कम हो गया। दोपहर होते-होते बाजारों में भी भीड़ कम हो गई। शाम को आसमान में बादल छाए रहने तथा तेज हवा चलने से थोड़ी देर के लिए लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। रविवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिन प्रतिदिन गर्मी के तेवर तल्ख होते जा रहे हैं। पंखे और कूलर चलने के बावजूद लोग भी उमस भरी गर्मी में परेशान हो जा रहे हैं। गर्मी से राहत से लोग लस्सी तथा शीतल पेय पदार्थों का सेवन करते रहे। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा भू-भौतिकी विभाग बीएचयू के नोडल अधिकारी प्रो. रवि शंकर सिंह तथा मौसम वैज्ञानिक शिव मंगल सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में मौसम इसी तरह से रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों ने कहा कि आसमान में बादल दिखाई देंगे, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed