फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Small and marginal farmers will get 15 lakh saplings

लघु एवं सीमांत किसानों को मिलेंगे 15 लाख पौधे

Sun, 28 Aug 2022 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Small and marginal farmers will get 15 lakh saplings
उद्यान विभाग की तरफ से सूखा प्रभावित किसानों को राहत प्रदान करने लिए प्रस्ताव किया गया है। शासन के निर्देश पर जिले में सूखे से प्रभावित 500 किसानों को इस योजना का लाभ दिलाने के लिए 15 लाख पौधे वितरित किए जाएंगे। सभी पौधे सब्जियों के पौधे होंगे। इनकी खेती कर किसान अपनी आजीविका चला सकते हैं।
विज्ञापन

यह जानकारी जिला उद्यान अधिकारी मेवाराम ने दी। उन्होंने बताया कि जिले के किसानों की समस्या इस योजना से काफी हद तक दूर हो सकेगी। जिले में प्रति किसान 3000 पौधों के वितरण का लक्ष्य तय किया गया है। इस योजना का लाभ केवल लघु एवं सीमांत किसान ही उठा सकेंगे। सूखा प्रभावित किसान पहले आओ-पहले पाओ की तर्ज पर योजना का लाभ ले सकते हैं। प्रदेश सरकार से प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने के बाद सितंबर के अंतिम सप्ताह से पौधों का वितरण शुरू कर दिया जाएगा। इस बार कम बारिश होने के कारण अधिकांश किसानों के खेत परती रह गए हैं। अब बाढ़ का कहर शुरू हो गया है। इससे धान की खेती भी काफी हद तक पिछड़ गई है। प्रभावित किसानों के लिए शासनस्तर से ने सूखा राहत के तहत यह योजना शुरू की है। इसमें किसानों को खेत की खतौनी, पासबुक, फोटो व आधार कार्ड के साथ ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। उसके बाद क्रमानुसार 500 किसानों को इसका लाभ दिया जाएगा। इसके तहत किसानों को टमाटर, मिर्च, बैगन, शिमला मिर्च, गोभी आदि के पौध उपलब्ध कराए जाएंगे। सूखा प्रभावित किसानों को 15 लाख पौधे वितरित किए जाएंगे। इनमें में सबसे अधिक सात लाख पौधे गोभी के वितरित किए जाएंगे। इसके बाद टमाटर के तीन लाख पौधे तथा शिमला मिर्च व बैंगन के एक- एक लाख पौधे वितरित किए जाएंगे। जिले में इस बार धान की रोपाई लक्ष्य से 20 प्रतिशत कम हुई है। जिले में 86514 हेक्टेअर में धान की रोपाई का लक्ष्य है। कम बारिश के चलते लक्ष्य के 80 प्रतिशत खेतों में ही धान की रोपाई की गई है। हालांकि अभी बरसात का मौसम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed