फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Shashank of the district made a record by playing his little finger 89 times.

Mirzapur News: जिले के शशांक ने छोटी उंगली को 89 बार बजाकर बनाया रिकॉर्ड

Sat, 29 Jun 2024 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Shashank of the district made a record by playing his little finger 89 times.
नगर के वासलीगंज निवासी शशांक श्रीवास्तव ने एक बार फिर से जिले का नाम रोशन किया है। शशांक ने एक मिनट में अपने बायें हाथ की छोटी उंगली को 89 बार बजाकर रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने इसके लिए अपना नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज कराया।
विज्ञापन

गायकी के जरीये अपनी पहचान बनाने वाले शशांक इससे पहले हावर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड में 30 दिनों में 50 से अधिक कविता और हर एक कविता को तीन मिनट के अंदर लिखने का रिकॉर्ड बनाया था। एक मिनट में 89 बार छोटी उंगली को बजाने का रिकॉर्ड बनाने पर हाल ही में इंडिया बुक आफ रिकार्ड की ओर से शशांक को मेल आया है। जिसमें रिकॉर्ड बनाने की पुष्टि की गई है। साथ ही मेडल, सर्टिफिकेट कुरियर से भेजे जाने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड ने शशांक के एक और रिकॉर्ड को अपने दर्ज कराया है, पर इसमें वह तीसरे स्थान पर है। जिसमें उन्होंने 30 सेकेंड में 115 बार एक हाथ से ताली बजाई है। यह रिकॉर्ड पंजाब के अक्षदीप के नाम है। जिन्होंने 30 सेकेंड में 185 बार एक हाथ से ताली बजाई है। दूसरे स्थान पर पंजाब के ही अक्षित है। जिन्होंने 170 बार ताली बजाई। शशांक के रिकॉर्ड बनाने पर लोगों ने उनको बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed