{"_id":"5f0337888ebc3e42b82f3dcf","slug":"school-open-in-mirzapur-mirzapur-news-vns5342711112","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल पहुंचे गुरुजी, सैनिटाइज हुए माध्यमिक विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल पहुंचे गुरुजी, सैनिटाइज हुए माध्यमिक विद्यालय
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले के माध्यमिक विद्यालय सोमवार से खुल गए। हालांकि बच्चे नहीं आए, उनके लिए विद्यालय आने की अनुमति नहीं है लेकिन शिक्षक एवं शिक्षणेतर कर्मचारी समय से विद्यालय पहुंच गए।
अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला के निर्देश पर सोमवार से माध्यमिक विद्यालय खोल दिए गए। इनमें यूपी बोर्ड सहित सभी बोर्ड के विद्यालय शामिल हैं। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक देवकी सिंह ने सभी विद्यालयों से कहा कि वे सभी सुरक्षात्मक उपाय अपनाते हुए विद्यालय का संचालन करें। साथ ही नए सत्र के लिए बच्चों का नामांकन भी शुरू करें। उन्होंने निर्देश दिया कि शीघ्र अति शीघ्र आनलाइन कक्षाएं शुरू करें ताकि बच्चों की पढ़ाई का नुकसान न हो।
विद्यालय खोलने के पहले उनको अच्छी तरह से सैनिटाइज कराया गया। विद्यालयों के मुख्य द्वार पर थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था की गई। राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य महेंद्रनाथ ने बताया कि सभी शिक्षक विद्यालय आ रहे हैं। सभी एहतियाती उपाय किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं एकीकृत छात्रवृत्ति परीक्षा 2020 के लिए 10 जुलाई तक हर हाल में आवेदन पत्र जमा करने को कहा गया है। यह जानकारी देते हुए जीआईसी के प्रधानाचार्य महेंद्रनाथ ने कहा कि जो छात्र अपना आवेदन भर चुके हैं वे हर हाल में 10 जुलाई तक राजकीय इंटर कालेज में जमा कर दें। उसके बाद आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।