फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Sanatan provided assistance to a party worker injured in an accident during the Janeshwar Mishra birth anniversary celebrations.

Mirzapur News: जनेश्वर मिश्र जयंती समारोह में हादसे में घायल कार्यकर्ता को सनातन ने पहुंचाई मदद

Sun, 13 Sep 2026 01:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Sanatan provided assistance to a party worker injured in an accident during the Janeshwar Mishra birth anniversary celebrations.
कार की चपेट में आने से हुए थे सपा कार्यकर्ता घनश्याम मिश्र हो गए थे जख्मी
विज्ञापन


जमालपुर। क्षेत्र के महोगनी गांव निवासी परशुराम मिश्रा को शनिवार को बलिया के सपा सांसद सनातन पांडेय ने उनके घर पहुंचकर एक लाख रुपये का चेक सौंपा। परशुराम पांच अगस्त को लखनऊ में जनेश्वर मिश्र जयंती समारोह के दौरान कार की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

सपा के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने घटना की जानकारी पत्र के माध्यम से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को दी थी। इसके बाद सहायता राशि उपलब्ध कराई गई। सांसद के पहुंचने पर सपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान सांसद सनातन पांडेय ने कार्यकर्ताओं से 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने और सपा की सरकार बनाने का आह्वान किया। उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कार्यकर्ताओं से कथित जुमलों से सावधान रहने की अपील की। इस अवसर पर शिवशंकर यादव, जगदंबा पटेल, रामराज पटेल, राणा प्रताप सिंह, दिनेश यादव, वीरेंद्र यादव, अनुराग चौबे, जितेंद्र गुप्ता, अशोक सिंह, मुन्ना, रमेश ओझा, शाहिद अंसारी, नसीम अंसारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed