फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Police stopped farmers going to headquarters at Bharuhana, demonstration

Mirzapur News: मुख्यालय जा रहे किसानों को पुलिस ने भरुहना पर रोका, प्रदर्शन

Thu, 22 Feb 2024 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Feb 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
Police stopped farmers going to headquarters at Bharuhana, demonstration
मिर्जापुर। अहरौरा वनस्थली महाविद्यालय के पास वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग स्थित टोल प्लाजा हटाने सहित अन्य मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन के लोगों ने बुधवार को जुलूस की शक्ल में जिला मुख्यालय का रुख किया तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया। संगठन के लोग नारेबाजी करते हुए भरुहना के पास स्थित पटेल चौराहा पर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे एडीएम शिव प्रताप शुक्ल ने किसानों से बात कर उनका ज्ञापन लिया। इसके बाद किसानों ने दिन में करीब 11:30 बजे प्रदर्शन समाप्त किया। किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन

प्रदर्शन से पूर्व भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में काफी संख्या में किसान एकत्र होने लगे। किसानों का जुलूस भरुहना चौराहा से जिला मुख्यालय के लिए आगे बढ़ा तो पहले से ही रस्सी के सहारे बैरिकेडिंग कर पुलिस प्रशासन ने रोक लिया। इस दौरान कई थानों की पुलिस मौजूद रही। किसान नारेबाजी करते हुए वापस भरुहना चौराहा पहुंचे और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने लगे। सूचना पर मौके पर पहुंचे एडीएम वित्त को किसान नेताओं ने ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रपति को संबोधित 15 सूत्री ज्ञापन में मूल्य वृद्धि पर नियंत्रण करने, भोजन, दवाओं, कृषि, मशीनरी आदि पर जीएसटी हटाने, पेट्रोलियम उत्पादों और रसोई गैस पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क में कमी करने, खाद्य सुरक्षा गारंटी देने सहित अन्य मांगें शामिल हैं। प्रदर्शन में भाकियू के जिलाध्यक्ष कंचन सिंह फौजी, वीरेंद्र सिंह, प्रहलाद सिंह, सुखनंदन दुबे, अनिल सिंह, अवधेश नारायण सिंह, स्वामी दयाल सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed