फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   One died of corona, 50 found positive including 22 captives

एक की कोरोना से मौत, 22 बंदी समेत 50 मिले नए पाजिटिव

Fri, 14 Aug 2020 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
One died of corona, 50 found positive including 22 captives
मिर्जापुर। जिले में शुक्रवार को 50 कोरोना संक्रमित मिलने के साथ ही बीएचयू में जिले के चुनार बाजार निवासी एक वृद्ध की मौत हो गई। 50 पाजिटिव मरीज मिलने के बाद जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 1268 हो गई है। शुक्रवार को 34 लोगों के स्वस्थ होनेे पर उनको डिस्चार्ज किया गया। जिसके बाद डिस्चार्ज होने वालों की कुल संख्या 861 हो गई है। एक्टिव केस 386 है। 227 लोग होम हाईसोलेशन में है। जिले में अब तक 22 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. ओपी तिवारी ने बताया कि शुक्रवार को एक हजार 236 लोगों की रिपोर्ट मिली है। इसमें 50 पाजिटिव पाए गए है। एक की मौत हुई है। मृतक चुनार बाजार निवासी 68 वर्षीय वृद्ध है। जिसकी मौत बीएचयू में हुई है। पाजिटिव पाए गए लोगों में 45 पुरुष और पांच महिला है। इसमें अस्थाई जेल चुनार में बंदी 22 पुरुष बंदी है। इसके अलावा हरदी जमालपुर से एक पुरुष, सीएचसी जमालपुर से एक पुरुष, सद्दुपुर मोहाना चुनार से दो पुरुष, मुगलसराय निवासी एक पुरुष, रामनगर वाराणसी निवासी एक पुरुष, चेकसारी चील्ह निवासी दो पुरुष, कैलाशपुरी से एक पुरुष,रामपुर मड़वा लालगंज से एक पुरुष, गौरा जिगना से एक पुरुष, चेतगंज पटेहरा चील्ह से एक पुरुष, रमईपट्टी से एक महिला, महुआरी से एक पुरुष, ओलियर घाट से एक पुरुष, खैरा लालगंज से एक पुरुष, नगवां चुनार से एक पुरुष,सीमेंट फैक्ट्री चुनार से एक पुरुष, चकटकिया चुनार से दो पुरुष, रमईपट्टी से एक पुरुष, अकोढ़ी विजयपुर से एक पुरुष है। 34 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। जिले में अब तक 38 हजार 706 लोगों का सैंपल लिया जा चुका है। 37 हजार 833 की रिपोर्ट आई है। 873 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक 19 हजार 168 की एंटीजेेन कीट से जांच कराई गई है। जिले में इस समय 153 हाट स्पाट है। इसमें 78 ग्रामीण और 75 शहरी क्षेत्र में है। 227 लोग होम आईसोलेशन में है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed