फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Issues regarding electricity connections, the dilapidated state of canals, and encroachments on access paths were raised.

Mirzapur News: बिजली कनेक्शन, नहरों की बदहाली चकमार्ग पर कब्जे की समस्याएं उठाईं

Thu, 16 Jul 2026 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Issues regarding electricity connections, the dilapidated state of canals, and encroachments on access paths were raised.
किसान दिवस में समस्याओं को रखते भाकियू नेता प्रह्लाद सिंह।-संवाद।
मिर्जापुर। विकास भवन पथरहिया के ऑडिटोरियम में बुधवार को आयोजित किसान दिवस में जिले भर से आए किसानों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। सड़क धंसने, नहरों की जर्जर स्थिति, कृषि बिजली कनेक्शन में लापरवाही, चकमार्ग और नालियों पर अतिक्रमण और सरकारी राशन दुकान के संचालन में अनियमितता जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए। सीडीओ विशाल कुमार ने सभी शिकायतों पर संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई कर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक की शुरुआत उप कृषि निदेशक विकेश कुमार ने पिछली किसान दिवस की कार्यवाही और उस पर हुई कार्रवाई की जानकारी देकर की। इसके बाद किसानों ने क्रमवार अपनी समस्याएं रखीं। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिला सचिव बृजराज सिंह ने लालगंज-कलवारी संपर्क मार्ग के धंसने और कंजर कॉलोनी से लालगंज ब्लॉक तक नाली निर्माण न होने से सड़क पर जलभराव की समस्या उठाई। युवा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने रामपुर कामता प्रसाद प्राथमिक विद्यालय के रास्ते पर खड़ंजा निर्माण कराने तथा नाली और चकमार्ग से अतिक्रमण हटाने की मांग की। धर्मदेव उपाध्याय ने कुंडलिया माइनर की जर्जर स्थिति के बारे में बताया कि तीन वर्षों से टेल तक सिंचाई का पानी नहीं पहुंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed