फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Home isolation patients should be monitored daily by calling

होम आइसोलेट मरीजों की प्रतिदिन फोन कर की जाए निगरानी

Thu, 03 Sep 2020 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Home isolation patients should be monitored daily by calling
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को प्रदेश के नगर विकास सचिव एवं कोविड-19 के लिये जिले के लिये नामित नोडल अधिकारी अनुराग यादव ने अधिकारियों के साथ बैठ कर जानकारी ली। उन्होंने कोविड-19 के दौरान कोरोना संक्रमण के रोकथाम व बचाव तथा कोविड अस्पतालों में मरीजों की दी जा रही सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी ली।
विज्ञापन

इस अवसर पर नोडल अधिकारी ने कंट्रोल रूम से संचालित की जाने वाली गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा कंट्रोल रूम के सभी रजिस्टरों का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि होम आइसोलेशन वाले मरीजों को शासन द्वारा दिये गये सभी मानकों को पूरा करने के बाद ही यह सुविधा प्रदान की जाए। यह भी कहा कि यदि वह होम आइसोलेशन में नहीं रहना चाहता तो उसे अस्पताल में लाकर भर्ती किया जाए।उन्होंने यह भी कहा कि यह भी सुनिश्चित किया जाए कि होम आइसोर्लेशन मरीज घूमने-फिरने न पाये। यदि उसका फोन एक दिन या दूसरे दिन न उठे तो तत्काल उसके घर जाकर उसके बारे में जानकारी ली जाये। उन्होंने कहा कि यदि पाजिटीव अथवा निगेटिव रिपोर्ट आती है तो तत्काल संबंधित को सूचित की जाए। नोडल अधिकारी ने कहा कि वर्तमान में कोरोना को कतिपय लोगों के द्वारा गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। बाजारों में मास्क आदि का प्रयोग नहीं किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक से कहा कि दिन में कम से कम से एक बार बाजारों में भ्रमण कर जॉंच की जाए तथा जो दुकानदार विशेषकर ठेला,सब्जी, व फूटपाथ पर दुकान लगाने वालों को मास्क लगाने हेतु प्ररित किया जाए यदि वे इसका पालन नहीं करते तो उनके उपर जुर्माना लगाया जाए। पुलिस अधीक्षक से मास्क न लगाने वालों के विरूद्ध की कार्रवाई के बारे में भी जानकारी ली गयी। डीएम सुशील कुमार पटेल ने एल- 1 व एल- 2 में भर्ती मरीजों व जांच प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह, सीडीओ अविनाश सिंह, एडीएम यूपी सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी के अलावा ईओ नगर पालिका ओम प्रकाश, जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय, अपर जिला पंचायत राज अधिकारी व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। नोडल अधिकारी ने ट्रामा सेंटर में स्थापित एल-1 अस्पताल का भी निरीक्षण किया तथा वहां की मरीजों दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed