{"_id":"6aaee07b932d4b7e14088e58","slug":"33-out-of-378-cases-resolved-during-the-sampoorna-samadhan-diwas-comprehensive-grievance-redressal-day-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-161530-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: संपूर्ण समाधान दिवस पर 378 मामलों में से 33 का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: संपूर्ण समाधान दिवस पर 378 मामलों में से 33 का निस्तारण
विज्ञापन
मड़िहान तहसील में अधिकारियों को अपनी बात बताते ग्रामीण, संवाद
- जिलाधिकारी पवन सिंह गंगवार ने मड़िहान में सुनी फरियाद
मिर्जापुर। जिले की चारों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस पर 378 मामले आए, इनमें से 33 का निस्तारण किया गया। मड़िहान में भीटी निवासी राजकुमार ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत बिछाई गई पाइपलाइन कार्य के दौरान ही टूट गई थी। इससे 20 घरों में पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। उन्होंने कार्रवाई की मांग की।
सदर तहसील: एडीएम विजेता ने सुनवाई की। इस दौरान पैमाइश, बिजली और पानी से संबंधित अधिक मामले आए। 143 प्रार्थना पत्रों में से 19 का निस्तारण किया गया। एसडीएम सदर, तहसीलदार सदर और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
मड़िहान: तहसील सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस मना। उन्होंने लापरवाह विभागीय कर्मचारियों को फटकार लगाई। कलवारी माफी गांव निवासी पीड़िता जानकी देवी पत्नी रामप्रताप ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह गरीब वृद्ध महिला है। पति को दिखाई नहीं देता। आरोप है कि 16 जुलाई की शाम पांच बजे बारिश के दौरान गांव के ही कुछ दबंगों ने खपरैल वाले कच्चे मकान को लाठी-डंडे और ईंटों से तोड़कर ध्वस्त कर दिया। विरोध करने पर गाली-गलौज, धक्का-मुक्की और जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
एक अन्य मामले में भीटी निवासी राजकुमार ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि गांव में जल जीवन मिशन योजना के तहत बिछाई गई पानी सप्लाई की पाइपलाइन कार्य के दौरान ही टूट गई थी। गांव के लगभग 20 घरों में पानी की सप्लाई बंद हो गई है। ग्रामीण पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। वहीं, पालतू पशुओं को पानी पिलाने के लिए भी बड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। मड़िहान में 63 मामले आए, इनमें से पांच का मौके पर निस्तारण हुआ। सीडीओ विशाल कुमार, उपजिलाधिकारी सुरेंद्र कुमार ओझा, क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन मोहम्मद फहीम कुरैशी, तहसीलदार आशीष पांडेय आदि मौजूद रहे।
चुनार: तहसील में उपजिलाधिकारी चुनार अनेग सिंह के समक्ष 114 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से पांच का निस्तारण किया गया।
लालगंज: उपजिलाधिकारी अजीत कुमार के समक्ष 58 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से चार का निस्तारण किया गया।