{"_id":"6aaee02bb028ce966900b362","slug":"crore-seized-interstate-smuggler-arrested-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-161551-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: 1.25 करोड़ का गांजा जब्त, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: 1.25 करोड़ का गांजा जब्त, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
मड़िहान में गांजा के साथ पकड़ा गया आरोपी। स्रोत- पुलिस
कोयले के बीच छिपाकर ले जा रहा था 198 किलो गांजा, तस्कर गिरफ्तार
मिर्जापुर। मड़िहान पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने शनिवार को वाहन चेकिंग के दौरान ट्रक से 198 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। बरामद गांजे की कीमत करीब 1.25 करोड़ रुपये आंकी गई है। गांजा को ट्रक में लदे कोयले के बीच छह बोरियों में छिपाकर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने ट्रक चालक मोहम्मद शाकिर बक्स निवासी जबलपुर मध्य प्रदेश को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया।
मड़िहान थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि बेला मंदिर ग्राम दांती के पास वाहन चेकिंग की जा रही थी। एसटीएफ फील्ड इकाई प्रयागराज के प्रभारी उप निरीक्षक रणेंद्र कुमार सिंह के साथ दोपहर करीब सवा 12 बजे ट्रक को रोककर तलाशी ली गई। कोयले के बीच छिपाकर रखी छह बोरियों से 198 किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह ओडिशा के रायगढ़ा से ट्रक में लदे कोयले के बीच में गांजा छिपाकर ला रहा था। प्रयागराज व वाराणसी में बताए गए व्यक्ति तक पहुंचाना था। गांजे को नामित व्यक्ति तक पहुंचाने के एवज में उसे प्रत्येक चक्कर का एक लाख रुपया मिलता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मड़िहान थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर वाहन को सीज कर दिया गया।