{"_id":"661efb439cbf44a983037e04","slug":"four-injured-in-stone-pelting-after-fighting-in-hotel-glass-broken-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-115068-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: होटल में मारपीट के बाद पथराव से चार घायल, टूटा शीशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: होटल में मारपीट के बाद पथराव से चार घायल, टूटा शीशा
विज्ञापन
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन रोड पर स्थित एक होटल में सोमवार की रात दो पक्ष के लोगों के बीच कहासुनी के दौरान होटल मालिक से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर मारपीट हो गई। इसमें होटल मालिक का पुत्र तथा कर्मचारी के अलावा दूसरे पक्ष के दो लोग घायल हो गए। मारपीट के दौरान पथराव भी हुआ। इससे होेटल का शीशा टूट गया। बाकी सामान भी क्षतिग्रस्त हो गए।
सूचना पर पुलिस पहुंची तो पथराव करने वाले भाग गए। घायलों का उपचार कराने के बाद होटल मालिक की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। स्टेशन रोड पर रमेश प्रजापति का होटल है। होटल में सोमवार की रात मारपीट हो गई। होटल मालिक रमेश का कहना है कि सोमवार की रात करीब नौ बजे कजरहवा पोखरा निवासी मित्र का पुत्र होटल में खाना खाने आया था। वह खाना खा रहा था, तभी दो लड़के आए और उसे पकड़ कर मारने लगे। उनको रोककर बाहर जाने को कहा तो विवाद करने लगे। इस बीच काफी संख्या में उसके साथ आए लोगों ने होटल पर पथराव कर मारपीट की। चोट लगने से उनका पुत्र विपिन कुमार प्रजापति तथा कर्मचारी रामवृक्ष घायल हो गए। उनका उपचार कराया गया। पथराव से होटल के शीशे आदि टूट गए। सूचना पर जब पुलिस पहुंची तो पथराव करने वाले भाग गए। मारपीट की इस घटना में दूसरे पक्ष के जानू सोनकर और अमन को चोटें लगी हैं।
कटरा कोतवाल अजय सेठ ने बताया कि होटल में दो युवक खाना खा रहे थे। उनको दोस्त जानू फोन कर रहा था। फोन नहीं उठाने पर वे होटल पर आए। जानू अपने साथियों के साथ होटल के बाहर फोन नहीं उठाने पर विवाद कर रहा था। इस पर होटल मालिक का लड़का वहां पहुंच गया। इस दौरान किसी के हाथ के कड़े से होटल मालिक के पुत्र विपिन के सिर में चोट लगी। इस पर होटल के लोगों ने लाठी से जानू के सिर पर हमला कर दिया। इसके बाद लोगों ने पथराव किया। उन्होंने बताया कि मारपीट की इस घटना में दोनों पक्ष के चार लोग घायल हुए हैं। होटल मालिक की तहरीर पर जानू, अमर, अरुण, किशन, राज, सुनील, अच्छे के खिलाफ मारपीट आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। अमर और राज पुलिस हिरासत में हैं।