फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Failed in rape, attempted murder

दुष्कर्म में असफल रहने पर हत्या का प्रयास

Mon, 11 May 2020 09:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Failed in rape, attempted murder
राजगढ़/चुनार। चुनार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात शौच के लिए गई युवती से दुष्कर्म की कोशिश करने वाले आरोपितों ने विरोध करने पर धारदार हथियार से गला देर कर हत्या का प्रयास किया। युवती की चीख सुनकर ग्रामीण पहुंचे तो सभी फरार हो गए। घायल युवती को पीएचसी से उपचार के बाद ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी एक 19 वर्षीय युवती का विवाह तय हो गया है। रविवार की रात युवती शौच के लिए घर के पीछे जा रही थी, सीवान में पहले से छिपे सरहंग किशोरी को पकड़कर छेड़खानी करने लगे। इस पर युवती ने शोर मचाया। शोर मचान पर ग्रामीण पहुंचे तो सभी आरोपी युवक मौका पाकर फरार हो गए। भागने से पहले आरोपी धारदार हथियार से उसका गला रेत कर हत्या करने की कोशिश किया। ग्रामीण आनन-फानन में उपचार के लिए सीएचसी ले गए। जहां हालत गंभीर होने पर उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। सूचना पर चौकी प्रभारी सक्तेशगढ़ अजीत कुमार श्रीवास्तव मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन किया। पीड़िता के बयान के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि पिता की तहरीर पर दो नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed