फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Explanation sought from absent doctor

Mirzapur News: अनुपस्थित चिकित्सक से मांगा स्पष्टीकरण

Fri, 13 Oct 2023 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Explanation sought from absent doctor
मिर्जापुर। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बृहस्पतिवार को मड़िहान तहसील क्षेत्र में भ्रमण के दौरान डढ़िया में स्थित ग्राम पंचायत भवन, आयुर्वेदिक अस्पताल एवं मातृ शिशु कल्याण केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान अनुपस्थित रहे चिकित्सक से उन्होंने स्पष्टीकरण मांग लिया।
विज्ञापन

पंचायत व सामुदायिक भवन के निरीक्षण के दौरान उपस्थित मिले कर्मी ने जिलाधिकारी को बताया कि केवल एक रजिस्टर जो आयुष्मान कार्ड बनाये जाने से संबंधित है, बनाया गया है। जिलाधिकारी द्वारा ग्राम पंचायतों में रखे जाने वाले सभी 12 प्रकार के रजिस्टरों के बारे में जानकारी ली गई तो बताया गया कि अन्य कोई रजिस्टर नहीं बनाया गया है। जिलाधिकारी ने मोबाइल फोन पर खंड विकास अधिकारी राजगढ़ को सभी ग्राम पंचायतों में योजनाओं से संबंधित महत्वपूर्ण 12 प्रकार के रजिस्टर रखवाने का निर्देश दिया। उन्होंने पंचायत भवन परिसर में घास आदि छिलवाकर सफाई कराने तथा शौचालय के सामने रखे गये मिट्टी के ढेर को हटवाने का निर्देश दिया। इसके बाद जिलाधिकारी ने पास में ही स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल का निरीक्षण किया। वहां एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी उपस्थित मिला। चिकित्सक डाॅ. संजीव कुमार त्रिपाठी अनुपस्थित रहे। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने बताया कि उसे कोई जानकारी नही हैं। अस्पताल के अन्दर चिकित्सक कक्ष, स्टोर आदि में कुर्सियां आदि अव्यवस्थित दिखने तथा साफ-सफाई न होने पर जिलाधिकारी कड़ी नाराजगी जताई। साथ ही जिला आयुर्वेदिक अधिकारी के मोबाइल फोन पर स्थिति से अवगत कराते हुए बेहतर साफ-सफाई कराने तथा चिकित्सक से स्पष्टीकरण मांगने को कहा।
विज्ञापन

आयुर्वेदिक अस्पताल के सामने स्थित मातृ शिशु कल्याण केंद्र व उप स्वास्थ्य केंद्र में ताला बंद मिला। हालांकि कुछ देर बाद एएनएम अनीता देवी, आशा कार्यकर्ता डढ़िया प्रतिमा सिंह एवं आशा कार्यकर्ता भावा कमलेश देवी केंद्र पर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि वे गांव में जाकर आयुष्मान कार्ड बना रही थीं। केंद्र पर ताला बंद होने के बारे में एएनएम ने मौके पर ही अपने पति को फोन करके चाबी मंगवाकर खोला। जिलाधिकारी ने केंद्र को बंद रखने तथा चाबी अपने पास नहीं रखने पर एएनएम से कड़ी नाराजगी जताई। साथ ही चेतावनी दी कि फिर से केंद्र बंद मिला तो कार्रवाई की जाएगी। उप स्वास्थ्य केंद्र में रजिस्टर की भी जांच की गई। इस दौरान अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे देवेन्द्र प्रताप सिंह, उप जिलाधिकारी मड़िहान युगांतर त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed