{"_id":"4c9d5d5febfb197059ef06e4e6293f91","slug":"district-located-in-different-areas-throughout-the-glitzy-gala-celebrating-christmas-special-prayer-meeting-at-the-church-joined-the-christian-family-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले भर में धूमधाम से मना क्रिसमस पर्व विभिन्न क्षेत्रों में स्थित चर्च में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन, शामिल हुए ईसाई परिवार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले भर में धूमधाम से मना क्रिसमस पर्व विभिन्न क्षेत्रों में स्थित चर्च में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन, शामिल हुए ईसाई परिवार
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Fri, 26 Dec 2014 12:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के मिशन कंपाउंड स्थित इमानुएल चर्च में सुबह साढ़े नौ बजे से सवा ग्यारह बजे तक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। क्रिसमस-डे पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान मसीही समुदाय के लोगाें ने आया है मसीह चरनी में तू...आया है यीशु आया है...प्रस्तुत किया। चर्च में आयोजित विशेष प्रार्थना सभा में खुशहाली, अमन-चैन, भाईचारा, एकता और अखंडता का संदेश चर्च के पादरी सुरेश मसीह ने दिया। उन्हाेंने कहा कि प्रभु यीशु मसीह के आदर्शों पर चल कर मानव जाति की सेवा करनी चाहिए।
इस दौरान मरवीन हेक्टर, बडू तहरे, नीरज लाल, मिकाइल जोंस, एलन वाकर, समीर एडवर्ड, सुनील बटलर, टीएस जोब, आशु, मौली डेविड, क्रिस्टिना फार्मर, रेनूका, उषा सिंह आदि मौजूद रहे। नगर के पीलीकोठी स्थित सेंट मेरी चर्च में क्रिसमस-डे का पर्व धूमधाम से मनाया गया। चर्च के अंदर रात्रि 12 बजे से विशेष प्रार्थना सभा हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ईसाई समुदाय के लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
इस अवसर पर लोगाें ने एक दूसरे को केक खिला कर क्रिसमस की शुभकामनाएं दी। फादर ग्रेगरी डिसूजा ने ने कहा कि प्रभु यीशु मसीह ने पूरी दुनिया को मानवता का संदेश दिया।
विज्ञापन
उनके आदर्शों पर ही चल कर देश विकास की ओर अग्रसर हो सकता है। क्रिसमस पर चर्च की झालरों से की गई सजावट अलौकिक छटा बिखेर रही थी। इस दौरान स्माईल मिंज, सुनील सोरेन, जोसफ सोरेन, मंजरी जोसफ, टामी जार्ज, प्रिल्स जोसफ आदि उपस्थित रहे।