फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Dispute with Tajiyadars over cutting of tree branches

पेड़ की डाल काटने को लेकर ताजियादारों से विवाद

Wed, 10 Aug 2022 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Dispute with Tajiyadars over cutting of tree branches
अदलहाट थाना क्षेत्र के रजौली हरिजन बस्ती में मंगलवार की शाम ताजिया ले जाते समय डाल काटने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। मारपीट में एक पक्ष के कुछ लोगों को चोटें लगी हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गांव के संभ्रांत नागरिकों के सहयोग से लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। इसके बाद ताजियादारों ने अपने ताजियों को फरहदा कर्बला में दफन किया।
विज्ञापन

अहरौरा थाना क्षेत्र के फरहदा गांव के ताजियादार अपने ताजियों को लेकर रजौली गांव दलित बस्ती से होते हुए पहाड़ी पर स्थित फरहदा कर्बला में दफन करने जा रहे थे। रजौली दलित बस्ती त्रिमुहानी पर रविदास चबूतरा पर स्थित पीपल के पेड़ के डाल को ताजियादार काटने लगे। उसी दौरान डाल काटते समय गिरने से एक युवक को चोट लग गई। जिससे मौके पर पहुंचे दलित बस्ती के लोगों ने पेड़ की डाल काटने से मना किया। ताजियादार नहीं माने तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के बाद मारपीट होने लगी। जिसमें एक पक्ष के प्रकाश, प्रकाश के पुत्र शनि देवल और शमशेर, गांव के मुकेश सहित अन्य कई लोगों को हल्की चोटें लगीं। विवाद के बाद ताजियादार ताजिए को घटना स्थल पर ही छोड़कर चले गए थे। अदलहाट थाना क्षेत्र के नेवादा गांव की ताजिया भी अहरौरा थाना क्षेत्र फरहदा कर्बला में दफन कराने अदलहाट की पुलिस जा रही थी। इस बीच सूचना पर थाना प्रभारी विजय कुमार चौरसिया पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सूचना पर उपजिलाधिकारी चुनार नीरज पटेल और क्षेत्राधिकारी चुनार रामानंद राय भी मौके पर पहुंचे। ग्राम प्रधान प्रमोद सिंह पटेल की मदद से दोनों पक्षों के लोगों को इकट्ठा कर समझा बुझाकर ताजिया को कर्बला में दफन कराया। मौके पर पुलिस फोर्स तैनात रही। एसडीएम चुनार नीरज पटेल का कहना था कि ताजियादारों द्वारा डाल काटने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। ताजियादार ताजिया छोड़कर चले गए थे। जिसको मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को बुलाकर समझाकर ताजिया को दफन कराया गया। सीओ चुनार रामानंद राय का कहना था कि अहरौरा थाना क्षेत्र के फरहदा गांव की ताजिया इतनी बड़ी नहीं थी कि डाल काटने की आवश्यकता थी। कुछ शरारती तत्वों के चलते डाल काटने को लेकर विवाद हुआ था। अब मामला पूरी तरह शांत हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed