फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Crops at risk due to changing weather

Mirzapur News: मौसम की करवट से फसलों पर संकट

Sat, 19 Sep 2026 02:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Crops at risk due to changing weather
खेत में लहलहाती धान की फसल।-संवाद।
बादलों के बीच हल्की बारिश के आसार, धान में बिना जरूरत यूरिया डालने से बचें किसान
विज्ञापन

मिर्जापुर। जिले में मौसम के बदलते मिजाज के बीच किसानों को फसलों की निगरानी बढ़ाने की सलाह दी गई है। आगामी दिनों में बादलों की आवाजाही के बीच कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। धूप निकलने पर दिन में उमस भरी गर्मी और रात में मौसम सामान्य रहने की संभावना है। उमस और बादलों वाले मौसम में फसलों में रोग-कीट का प्रकोप बढ़ने की आशंका को देखते हुए कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को विशेष सावधानी बरतने को कहा है।
ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, भू-भौतिकी विभाग, बीएचयू वाराणसी के नोडल अधिकारी प्रो. रवि शंकर सिंह और तकनीकी अधिकारी (मौसम वैज्ञानिक) शिव मंगल सिंह ने बताया कि धान की फसल में बालियां निकलने की तैयारी के समय नाइट्रोजन की आवश्यकता होती है। हालांकि, अच्छी बढ़वार वाली फसल में अतिरिक्त यूरिया डालना नुकसानदायक हो सकता है। बादल छाए रहने पर किसान खेत का नियमित निरीक्षण करें। निचली पत्तियों पर भूरे धब्बे या सूखने के लक्षण दिखाई दें तो तत्काल कृषि विशेषज्ञ की सलाह लें।
विज्ञापन


मिर्च और भिंडी पर भी रखें नजर
उमस से मिर्च में रस चूसने वाले कीट बढ़ सकते हैं। फूल और नई पत्तियों की नियमित जांच करें। फूल अधिक झड़ने से जाने बिना कीटनाशक का छिड़काव न करें। वहीं, भिंडी की छोटी और कोमल फलियों की दो-तीन दिन के अंतराल पर तुड़ाई करते रहें। बड़ी फलियों को पौधे पर छोड़ने से नई फलियों का विकास प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पशुओं को गर्मी और उमस से बचाएं
पशुओं को पूरे दिन हवादार स्थान पर रखने और साफ पानी हर समय उपलब्ध कराने की सलाह दी गई है। दूध देने वाले पशुओं के चारे और पानी की खपत पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed