{"_id":"5c7979efbdec2258bd0c9a36","slug":"61551464943-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शटर चाड़कर नगदी समेत हजारों रुपये का जेवरात व कपड़ा चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शटर चाड़कर नगदी समेत हजारों रुपये का जेवरात व कपड़ा चोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मड़िहान। थाना क्षेत्र के दाढ़ीराम लौरिया बाजार में गुरुवार की रात चोरों ने तीन दुकानों से नगदी समेत हजारों रुपये के सामानों पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन के बाद लौट गई। मड़िहान थाना क्षेत्र के लौरिया बाजार में लालजी पाल की कपड़े की दुकान है। रात में चोर शटर को फैलाकर दुकान में घुस गए। चोर बीस हजार नगद व कपड़ा तथा पड़ोसी मुन्ना सेठ की संदूक से छह हजार रुपया नगद व तिजोरी में रखे सोने चांदी के आभूषण पायल, मीना, अंगूठी, बाली, नथुनी आदि उठा ले गए। गुलाबचंद पाल की दुकान से लगभग बारह हजार नगदी समेत लगभग सत्रह हजार का जनरल स्टोर का सामान पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। कुछ ही दूर पर अरहर के खेत से जनरल स्टोर का कुछ सामान पुलिस ने बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।