{"_id":"59eb92cf4f1c1bd9538b8804","slug":"21508610767-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर गिरे डीजल से फसलकर छह से अधिक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क पर गिरे डीजल से फसलकर छह से अधिक घायल
Updated Sun, 22 Oct 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नरायनपुर। क्षेत्र के बाईपास त्रिमोहानी सिकिया के पास डीजल टेंकर पलटने के बाद मार्ग पर गिरे डीजल से फिसल कर गिरे बाइक सवार की कुल्हे की हड्डी टूट गयी। प्यारे लाल शर्मा 55 वर्ष पुत्र स्व. गुप्त नाथ निवासी भभुआर टेड़ुआ पेट्रोल टंकी से तेल भरवा कर नरायनपुर की ओर आ रहे थे। सिकिया गांव के सामने गिरे डीजल से उनकी बाइक फिसल गयी जिससे उनकी कुल्हे की हड्डी टूट गई। जिनका नरायनपुर स्थित सत्या हास्पिटल में आपरेशन किया गया। इसी प्रकार एक अन्य बाइक सवार का गिर कर कमर की हड्डी टूटने की सूचना है। कई अन्य भी घायल हुये है 7 उपसा कम्पनी के अधिकारियो की अदूरदर्शिता के चलते आम जन की को काफी जान माल का नुकसान उठाना पड़ रहा है