फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में मिला अधेड़ का मिला शव

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला अधेड़ का मिला शव

Sun, 09 Jun 2019 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में मिला अधेड़ का मिला शव

विज्ञापन
राजगढ़। मड़िहान थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव के सिवान में शनिवार की दोपहर एक अधेड़ का शव बरामद हुआ। ग्रामीणों ने अधेड़ की शिनाख्त कर पुलिस और परिजनों को सूचना दी। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। उसके शरीर पर जले का निशान मिले हैं। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी व्याप्त हैं।

क्षेत्र निवासी राम प्रसाद (52) शनिवार की सुबह नौ बजे घर से बिना बताए राजगढ़ बाजार में अपने निजी काम से गए थे। दोपहर दो बजे घर के पीछे 100 मीटर दूर पगडंडी के रास्ते पर उनका शव पड़ा देख गांव की महिलाओं ने परिवार को सूचना दी। सूचना पाकर ग्राम प्रधान व आसपास के पड़ोसी एकत्रित हो गए। ग्राम प्रधान रेखा देवी के पति राजकुमार सिंह ने स्थानीय पुलिस को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना दिया। चौकी प्रभारी विजेंद्र कुमार राय मौके पर मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शरीर पर कई जगह जला हुआ निशान था। चौकी प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा मौत कैसे हुई है। उसके बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी। मृतक के भतीजे मनोज की सोमवार को शादी है। भतीजे की शादी से पहले चाचा की अर्थी उठ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed