फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   युवक का अपहरण कर सोने की फिरौती मांगने वाला गिरफ्तार

युवक का अपहरण कर सोने की फिरौती मांगने वाला गिरफ्तार

Sun, 09 Jun 2019 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
युवक का अपहरण कर सोने की फिरौती मांगने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
जिगना। थाना क्षेत्र के चकिया गांव के बजटा मजरे से छह माह पूर्व अपहरण कर सोने की फिरौती मांगने के मामले में आरोपित को पुलिस ने शनिवार की सुबह पाली सीमा क्षेत्र से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपित ने 25 किलो सोने की फिरौती मांगी थी। पुलिस ने आरोपित का चालान कर जेल भेज दिया। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश डाली जा रही है।

थाना क्षेत्र के चकिया गांव के बजटा मजरे से नौ दिसंबर 2018 की रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने चकिया निवासी श्रीकांत बिंद पुत्र नन्द लाल बिंद का अपहरण कर 25 किलो सोने की मांग की थी। बदमाशों ने पांच दिन बाद श्रीकांत को चेतावनी देने के बाद चिलबिला बाजार के पश्चिम छोर पर स्थित एक ढाबे के पास छोड़ दिया। मामले में अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। प्रभारी निरीक्षक जिगना मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि जो पैंतालीस किलो ग्राम सोना मिलने की चर्चा थी। उसमें सीमा देवी अपना हिस्सा मांग रही थी। सोना न मिलने पर सीमा के भाई सुभाष चंद ने अपने सहयोगियों के साथ मिल कर चकिया बजटा से श्रीकांत बिंद का अपहरण किया था। अपहरण के बाद फिरौती में 25 किलो सोना मांगा गया था। सुभाष के साथ अन्य अपहरणकर्ता भी शामिल थे। श्रीकांत बिंद की पत्नी ने अपहरणकर्ता सुभाष की आवाज की पहचान की। पुलिस अन्य बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed