फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Cleaning workers suspended for lack of cleanliness in the village

गांव में सफाई न होने पर सफाई कर्मी निलंबित

Sun, 06 Dec 2020 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
Cleaning workers suspended for lack of cleanliness in the village
लालगंज/ हलिया। मुख्य विकास अधिकारी अविनाश सिंह ने रविवार को लालगंज व हलिया विकास खंड का निरीक्षण किया। मनरेगा के तहत हो रहे कार्यों को देखा। पहले वे लालगंज क्षेत्र के रानीबारी ग्राम पंचायत में पहुंचे। गांव में सफाई नहीं पाए जाने पर सफाई कर्मी के निलंबन का आदेश दिया। रानीबारी ग्राम सभा में दो योजनाओं पर काम पर मजदूरों की संख्या गिनवाई। मछली पालन वाले तालाब को भी देखकर बोले कि मछली पालन के लिए पर्याप्त पानी है। डीसी मनरेगा मोहम्मद नफीस, ग्राम विकास अधिकारी राजाराम, ग्राम प्रधान राजकुमारी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

हलिया, स्थानीय विकास खंड सभागार में रविवार को मुख्य विकास अधिकारी अविनाश सिंह ने बीडीओ नंदलाल कुमार के साथ बैठक कर विकास कार्यों तथा मनरेगा कार्यों में तेजी लाने के लिए निर्देश दिया। मनरेगा योजना अंतर्गत कराये जा रहे कार्यो का स्थलीय सत्यापन के लिए दो टीम को रवाना किया। जिसमें ग्राम पंचायत देवघटा पांडेय में सीडीओ अविनाश सिंह ने स्वयं स्थल पर पहुंचकर मनरेगा के तहत मेवा लाल कोल के खेत में कराये जा रहे खेत तालाब निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। जिस पर उसने निर्माण कार्य पूरा हो जाने पर मछली पालन कराने की बात कही। लेकिन पानी की समस्या भी बतायी। जिस पर सीडीओ ने जल निगम से बोर कराने के लिए कहा। इसके बाद ग्राम पंचायत हलिया के बसकुडिया में कराये जा रहे सेवालाल के खेत में खेत तालाब के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। जहां पर 35 श्रमिक कार्य करते हुए मिले। जिस पर सीडीओ ने श्रमिकों की संख्या बढ़ाने के लिए सचिव को निर्देश दिया। उपायुक्त रोजगार मोहम्मद नफीस ने ग्राम पंचायत पटेहरा कलां में मंगरू के खेत में कराये जा रहे समतलीकरण के कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान बीडीओ नंदलाल कुमार,एडीओ पंचायत पीयूष दूबे, ग्राम प्रधान देवघटा पांडेय मनीष कुमार पांडेय, सचिव राजा प्रसाद, टीए भरथ दूबे, चंद्रमोहन, त्रिवेणी प्रसाद, आलोक राव,गौरव कुमार, अहमद रजा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed