{"_id":"65d6550df5ecde19d2069d56","slug":"child-injured-in-accident-dies-family-members-create-traffic-jam-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-112812-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: हादसे में घायल बच्चे की मौत, परिजनों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: हादसे में घायल बच्चे की मौत, परिजनों ने लगाया जाम
विज्ञापन
अहरौरा। बीते शनिवार को ट्यूशन के लिए जाते समय सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर से घायल आठ वर्षीय बच्चे की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने बुधवार को शाम को इमिलिया चट्टी जमुई मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। प्रदर्शन कर रहे लोग बभनी गांव के सामने स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद बाइक सवार के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।
बभनी गांव निवासी रामसनेह उर्फ गुड्डू प्रजापति का पुत्र रुद्रांक्ष (8) बीते शनिवार को ट्यूशन के लिए जाते समय इमलिया चट्टी में सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान जमुई की ओर जा रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। इससे रुद्रांक्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक मौके से बाइक लेकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजन उसे इलाज के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी ले गये। जहां चार दिन बाद बुधवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद शाम पांच बजे इमलिया चट्टी के बभनी गांव और आस-पास के ग्रामीणों ने सड़क पर इकट्ठा जाम लगा दिया। जमुई से आने जाने वाले वाहन जाम में फंस गये। आक्रोशित ग्रामीण बाइक सवार की तलाश करने तथा सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग कर रहे थे। सूचना मिलते ही जिला पंचायत सदस्य पंकज उपाध्याय और इमलिया चट्टी पुलिस मौके पर पहुंच गई। चौकी प्रभारी दिलीप गुप्ता ने ग्रामीणों को समझाकर बाइक सवार के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर साढ़े पांच बजे जाम समाप्त कराया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से अज्ञात बाइक चालक की तलाश कराई जा रही है। जल्दी ही उसे पकड़ लिया जाएगा।