{"_id":"6653b1450c0638d75f0b15f4","slug":"anti-corruption-caught-senior-assistant-taking-bribe-of-rs-10-thousand-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-116794-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: एंटी करप्शन ने वरिष्ठ सहायक को 10 हजार रिश्वत लेते पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: एंटी करप्शन ने वरिष्ठ सहायक को 10 हजार रिश्वत लेते पकड़ा
विज्ञापन
मिर्जापुर। एंटी करप्शन की टीम ने शनिवार को जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में तैनात वरिष्ठ सहायक को बथुआ पाॅलिटेक्निक के पास से 10 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। टीम ने आरोपी को कटरा कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। कटरा कोतवाली पुलिस ने आरोपी वरिष्ठ सहायक को मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
एंटी करप्शन के प्रभारी निरीक्षक विनय सिंह ने बताया कि देहात कोतवाली क्षेत्र के बेदौली गांव निवासी जटाशंंकर कार्यालय में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया। उसमें आरोप लगाते हुए बताया कि उच्च न्यायालय ने 24 नवंबर 2023 को जिला पंचायत राज अधिकारी को आदेश दिया कि उसके लंबित वेतन का भुगतान किया जाए। आदेश पर दो दिसंबर 2023 को एक प्रार्थना पत्र जिला पंचायत राज अधिकारी को उनके कार्यालय में जाकर दिया। जिस पर पांच दिसंबर 2023 को उसे बहाल कर दिया गया, परंतु निलंबन की अवधि तक वेतन एवं अन्य भत्तों का भुगतान नहीं किया गया। आरोप लगाया कि कार्यालय के वरिष्ठ सहायक नंदलाल द्वारा लंबित वेतन के भुगतान एवं अन्य भत्तों के बदले 50 हजार रुपये की मांग की गई। बताया कि रुपये नहीं हैं। इसके बाद 10 हजार रुपये लेने के लिए मान गए। जटाशंकर ने बताया कि वह पैसे नहीं देना चाहता है। उसे रिश्वत देते रंगे हाथ पकड़वाना चाहता है। एंटी करप्शन प्रभारी विनय सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी को अवगत कराया गया। इसके बाद शनिवार को सुबह साढ़े 10 बजे मुख्य आरक्षी पुनीत कुमार सिंह, मुकेश सिंह यादव, अनिरुद्ध कुमार बलवंत, मुरारी यादव, पीयूष सिंह, विनोद कुमार यादव के साथ रिश्वत मांगने के आरोपी को पकड़ने के लिए तैयारी की। वरिष्ठ सहायक नंदलाल ने पाॅलिटेक्निक के गेट नंबर दो के पास जटाशंकर को रुपये देने के लिए बुलाया। जटाशंकर को केमिकल लगा रुपये दिए गए। जब जटाशंकर ने रुपये दिए तो नंदलाल ने उसे रखा। इसके बाद टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। हाथ धुलवाकर साक्ष्य भी एकत्र किया गया। आरोपी नंदलाल को कटरा कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपी को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।